Karuppu Box Office: ब्लॉकबस्टर कमाई कर रही सूर्या की फिल्म, कलेक्शन जान लगेगा झटका

Karuppu Box Office: करप्पू बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. सूर्या और तृषा कृष्णन अभिनीत इस फिल्म को रिलीज के बाद अच्छे रिव्यू मिले थे. आइये जानते हैं 5वें दिन इसने कितनी कमाई की.

Karuppu Box Office: साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म करप्पू बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन कर रही है. 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म मूल रूप से 14 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के कारण इसे 15 मई को दर्शकों को दिखाया गया. यह सूर्या की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने वर्ल्डवाइड सिंगम 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया. आइये जानते हैं पांचवें दिन इसने कितनी कमाई की.

पांचवें दिन करप्पू ने कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पांचवें दिन, करप्पू ने 6,093 शो में 12.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में ग्रॉस कमाई 110.04 करोड़ और टोटल 95.05 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने पांचवें दिन 4.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे विदेशों में इसका कुल ग्रॉस 51.00 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही दुनिया भर में कुल कमाई 161.04 करोड़ हो गया है.

करप्पू बनी सूर्या की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

करप्पू पहले से ही सूर्या की पिछली फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है और उनके लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर चुकी है. एथरक्कुम थुनिन्धवन (2022) ने भारत में 49.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. कंगुवा (2024) ने 70.37 करोड़ और रेट्रो (2025) ने 60.58 करोड़ कमाए थे. करप्पू अपने तेलुगु डब वर्जन की तुलना में तमिल में बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

सूर्या की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर एक नजर
करुप्पू – 161.30 करोड़ रुपये (5 दिन)
सिंघम 2 – 122.8 करोड़ रुपये
24 – 108.9 करोड़ रुपये
7 ओम अरिवु – 105.2 करोड़ रुपये
अंजन – 83.55 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- देर रात आखिर किस पर भड़क उठे सलमान खान? बोले- 60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >