खाकी वर्दी, आंखों में गुस्सा और आग की लपटें, सैफ अली खान की फिल्म ‘Kartavya’ का दमदार फर्स्ट लुक आउट

Kartavya Film: शाहरुख खान ने सैफ अली खान की फिल्म ‘कर्तव्य’ का फर्स्ट लुक शेयर किया. जानें फिल्म की कहानी और रिलीज डेट.

Kartavya Film: सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने दोस्त सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘कर्तव्य’ का पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. पोस्टर शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, “कर्तव्य के इस चक्रव्यूह में, हर फैसला एक इम्तिहान होगा,” जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी काफी गंभीर और दमदार होने वाली है.

ऐसे में अगर पोस्टर देखने के बाद आप भी इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइए बताते हैं इसकी रिलीज डेट और स्टार कास्ट की पूरी डिटेल्स.

पोस्टर में दिखा सैफ का इंटेंस लुक

फिल्म के पोस्टर में सैफ अली खान एक पुलिस ऑफिसर के अवतार में नजर आ रहे हैं. उनके पीछे एक पुलिस की गाड़ी खड़ी है और आग की लपटें दिख रही हैं. सैफ का चेहरा बहुत ही गंभीर और गुस्से वाला लग रहा है, जिससे पता चलता है कि फिल्म में बहुत सारा एक्शन और टेंशन देखने को मिलेगी.

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म में सैफ एक ऐसे पुलिस वाले बने हैं, जो अपने फर्ज और अपने परिवार के बीच फंस जाता है. कहानी भारत के छोटे शहरों और गांवों के बैकग्राउंड पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कभी-कभी सही काम करने के लिए इंसान को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है. क्या सैफ अपने फर्ज को चुनेंगे या अपने परिवार की सुरक्षा को? यही फिल्म का असली रोमांच है.

फिल्म की मजबूत स्टार कास्ट

फिल्म ‘कर्तव्य’ को पुलकित ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘भक्षक’ जैसी शानदार फिल्म बनाई थी. वहीं, सैफ अली खान के अलावा इस फिल्म में रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, मनीषा चौधरी और जाकिर हुसैन जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. खास बात यह है कि इस फिल्म से पत्रकार सौरभ द्विवेदी अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं.

कब और कहां देख सकते हैं?

अगर आप सैफ अली खान को पुलिस की वर्दी में एक्शन करते देखना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. ‘कर्तव्य’ फिल्म 15 मई से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी.

यह भी पढ़ें: Best Biopics On OTT: OTT पर देखें ये इंस्पिरेशनल बायोपिक फिल्में, जो बदल देंगी आपकी सोच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >