करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश ने किया Liplock, अनुपमा ने बांधी इसे राखी, ये 7 फोटोज ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

साल 2022 खत्म होने वाला है और नया साल जल्द ही आने वाला है. इस साल टीवी इंडस्ट्री में काफी बदलाव देखने को मिला. इस साल टीवी सेलेब्स द्वारा शेयर किए कुछ फोटोज ने फैंस का ध्यान खींचा. इसमें श्वेता तिवारी, देवोलीना भट्टाचार्जी, रूपाली गांगुली का नाम शामिल है.

अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने अक्षय कुमार के साथ कई तसवीरें पोस्ट की थी. अक्षय और रूपाली शो स्टार परिवार शो पर नजर आए थे. इस दौरान एक्ट्रेस ने उन्हें राखी बांधी थी और उन्हें तोहफे में साड़ी भी मिली. एक्टर शो में अपनी फिल्म रक्षाबंधन को प्रमोट करने आए थे.

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लिपलॉक वाली तसवीरें काफी सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुए थे. फोटोज में दोनों खुल्लम खुला लिपलॉक करते दिखे थे. फोटोज काफी रोमांटिक थी और उनके फैंस ने इसपर जमकर रिएक्ट किया था.

श्वेता तिवारी ने साल के शुरुआत में अपनी बेहद ग्लैमरस फोटोज पोस्ट कर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया था. फोटोज में वो अपनी कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करते दिखी. फोटोज को शेयर करते हुए ट्रोलर्स का मुंह बंद करने के लिए कैप्शन भी लिखा था, यदि आपके पास मेरे जीवन के बारे में कोई राय है, तो कृपया अपना हाथ उठाएं. अब इसे अपने मुंह पर रखें.

अगस्त 2022 में देबिना बोनर्जी ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी के बारे में फैंस को बताया. इससे पहले इसी साल अप्रैल ने एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया था. गुरमीत चौधरी और देबिना के लिए ये खुशियों भरा समय था. हालांकि इतनी जल्दी दूसरी बार प्रेंग्नेट होने पर एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

लवबर्ड्स एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने इस साल सगाई की. सगाई की तसवीरों पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किया और उन्हें बधाई दी. दोनों की जोड़ी बिग बॉस में बनी थी. काफी लंबे समय से फैंस उनकी सगाई का इंतजार कर रहे थे. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, बेबी, अगर हम सही समय का इंतजार करते रहे, तो यह कभी नहीं होगा, मैं आपसे अपना सर्वश्रेष्ठ देने का वादा करता हूं, क्या आप मुझसे शादी करोगी?

नवंबर 2022 में संगीत निर्माता डीजे स्नेक मुंबई में एक कॉन्सर्ट के लिए आए थे. इस दौरान डीजे स्नेक के साथ एक्टर आसिम रियाज स्टेज शेयर करते दिखे. ये फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी.

साथ निभाना साथिया फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने 14 अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से शादी कर ली. हालांकि फैंस को लगा था कि वो एक्टर विशाल सिंह से शादी कर रही है. लेकिन शहनवाज से उन्होंने शादी करके सबको चौंका दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >