करण जौहर ने पैपराजी से पूछा- कौन बनेगा सारा अली खान का शौहर? फैंस बोले- कहीं वो शुभमन गिल तो नहीं, VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सारा अली खान और करण जौहर हाथ में हाथ डाले मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिख रहे है. इस दौरान सारा से करण ने ऐसी बात कहा, जिसे सुनकर वो शरमा गई. इसपर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे है.

फिल्ममेकर करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण सुर्खियों में है. करण के शो में हर हफ्ते कई बड़े सेलेब्स आते है. आने वाले एपिसोड में गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे आने वाली है. नया प्रोमो भी जारी हो गया है. इस बीच करण का बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथी वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो एक मजेदार बात कहते दिख रहे है.

सारी अली खान की शायरी

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें सारा अली खान औऱ करण जौहर हाथ में हाथ डाले मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिख रहे है. इस दौरान पैपराजी के कैमरे में दोनों कैद हो गए. करण ने फोटोग्राफर से कहा, सारा की शायरी सुननी चाहिए आपको. इसपर हंसते हुए सारा कहती है, सारा की सारी शायरी खत्म हो गई.

यूजर्स के रिएक्शन

सारा अली खान की बात सुनकर करण जौहर कहते है, और कौन बनेगा सारा का शौहर. इसपर एक्ट्रेस शरमा जाती है और कहती है, आई लव इट. मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आपने ये कह दिया. जिसके बाद एयरपोर्ट के बाहर दोनों निकलते है और एक-दूसरे को हग करके चले जाते है. ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर यूजर्स भी मजेदार रिएक्शन दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, करण जौहर बहुत फनी है. एक अन्य यूजर ने लिखा, सारा क्यूटी है. एक और यूजर ने लिखा, सारा, शायरी और शौहर. एक और यूजर ने लिखा, कहीं वो शुभमन गिल तो नहीं. एक और यूजर ने लिखा, वाह खूब जमेगी शुभमन और सारा की जोड़ी.

Also Read: Shubhman Gill Sara Ali Khan: सारा तेंदुलकर नहीं सारा अली खान को डेट कर रहे क्रिकेटर शुभमन गिल?तसवीर वायरल
सारा का नाम शुभमन गिल के साथ जुड़ा

हाल ही में सारा अली खान और भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. तसवीर में दोनों दुबई में साथ में डिनर करते दिखे थे. जिसके बाद उनकी अफेयर की बात सोशल मीडिया पर फैलने लगी थी. बता दें कि सारा का नाम पहले कार्तिक आर्यन के साथ जुड़ चुका है.

सारा अली खान की फिल्में

सारा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म केदारनाथ से किया था. इश फिल्म में उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत थे. उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा वह विक्रांत मैसी के साथ गैसलाइट में भी काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >