कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड सृष्टि रोड़े है बेहद हॉट, बोल्ड फोटोज से इंटरनेट पर लगाती है आग

Srishty Rode: टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 12' फेम सृष्टि रोडे आज अपना 31वां बर्थडे मना रही है. इन दिनों एक्ट्रेस द कपिल शर्मा शो में कपिल की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड बनकर लोगों को एंटरटेन कर रही है.

टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 12’ फेम सृष्टि रोडे आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. सृष्टि काफी ग्लैमरस और बोल्ड है. उनकी खूबसूरत अदाओं से बचना मुश्किल है. एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है.

सृष्टि रोडे पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो में कपिल की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड के रोल में दिख रही है. शो में उनका नाम गजल शर्मा है औऱ कपिल उन्हें इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. सृष्टि ने इस शो से टीवी की दुनिया में काफी समय बाद वापसी की है.

सृष्टि सृष्टि सलमान खान के शो बिग बॉस 12 में नजर आई थी, जो साल 2018 में आया था. इस शो से उन्हें काफी पहचान मिली थी. शो में उनका नाम रोहित सुचांती के साथ जोड़ा गया था.

सृष्टि बैरी पिया, ये इश्क है, छोटी बहू, शोभा सोमनाथ की, सरस्वतीचंद्र और इश्कबाज जैसी सीरियल्स में काम कर चुकी है. वो किचन चैंपियन 5 का भी हिस्सा थी.

सृष्टि रोड़े टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेट वर्थ 1 से 5 करोड़ के बीच है. सृष्टि ने स्ट्राबेरी वर्गा, कसम और फोन विद सिंह जैसे म्यूजिक वीडियो में भी दिख चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >