कपिल शर्मा की मां ने अक्षय कुमार के सामने खोल दी बेटे की पोल, बतायी ऐसी बात, जिसे जान हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

कपिल शर्मा शो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. अपकमिंग एपिसोड में अक्षय कुमार आने वाले है. इसका एक वीडियो कपिल ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, जब आपकी मां आपके बचपन के राज नेशनल टीवी पर खोलती है.

The Kapil Sharma Show New Promo: ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) लोगों को हंसाने से कभी पीछे नहीं हटता. कपिल और उनकी पूरी टीम दर्शकों को हंसा-हंसाकर बुरा हाल कर देते है. हर हफ्ते में शो में पॉपुलर स्टार आते है. इस बार सेल्फी स्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्म को प्रमोट करने शो पर आएंगे. इसका एक प्रोमो कॉमेडी किंग ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इसमें कपिल की मां अपने बेटे की पोल खोलते दिख रही है.

कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो

कपिल शर्मा शो में एक बार फिर अक्षय कुमार नजर आएंगे. इसका एक वीडियो कपिल ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, जब आपकी मां आपके बचपन के राज नेशनल टीवी पर खोलती है. वीडियो में अक्षय उनकी मां से पूछते है, जब कपिल छोटे थे तो क्या कभी उन्होंने उनसे मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए कहा था. इसपर वो कहती है, वो बहुत शैतान थे.

https://www.instagram.com/p/CpCvjxpLO9v/
कपिल की मां ने बेटे की खोली पोल

कपिल शर्मा की मां कहती है, बचपन में कपिल रात में लोगों के घरों के सामने पुड़िया रख देते थे. अगले दिन उनके पड़ोसी जब जागते थे और गालियां देते थे कि किसने पुड़िया रख दी. पड़ोसी कहते थे कि पता नहीं कौन जादू-टोना करके पुड़िया रख दिया. आगे वो बताती है कि, मुझे तो पता होता था कि ये काम मेरे बेटे ने किया है और मुझे इसपर बहुत गुस्सा आता था. ये सुनकर सारे लोग खूब हंसने लगते है. इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कपिल की मां कितनी क्यूट है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, इसका इंतजार नहीं होता. एक यूजर ने लिखा, कपिल पाजी पूरा अपने मां पर गए है. एक यूजर ने लिखा, मम्मी रॉक्स. बता दें कि कपिल की मां अक्सर उनके शोज में आती है.

Also Read: ALONE SONG: कपिल शर्मा को प्यार में मिला धोखा! सुनिए उनके टूटे दिल की दास्तां, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >