शहनाज गिल संग चिट-चैट में असहज दिखे कपिल शर्मा, बोले- कोई ढंग की बात तो…VIDEO

शहनाज गिल और कपिल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कपिल देसी वाइब्स में अपनी फिल्म ज्विगेटो के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. जहां चिटचैट के वक्त कॉमेडियन थोड़े असहज दिखाई दिए.

एक तरफ जहां शहनाज गिल अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीतती हैं, वहीं कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाते हैं. ऐसे में अगर ये दोनों स्टार्स एक साथ किसी शो में नजर आये, तो कितना मजा आएगा. आपको याद होगा कि कपिल हाल ही में शहनाज गिल के शो देसी वाइब्स में दिखाई दिए थे. यहां दोनों ने खूब मस्ती की थी. हालांकि अब शो का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कॉमेडियन सना के साथ चैट करते हुए काफी असहज दिख रहे हैं.

ज्विगेटो के प्रमोशन के शहनाज के शो में पहुंचे थे कपिल शर्मा

कपिल शो में अपनी फिल्म ज्विगेटो के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. शहनाज से बात करते हुए, उन्होंने मग के ब्रांडिंग पर ध्यान दिया और अभिनेत्री से कहा, “आपके शो की ब्रांडिंग अच्छी लगती है.” इस पर शहनाज ने जवाब दिया, “इसके लिए शो बनाया है.” शहनाज ने आगे कहा, “धीरे-धीरे क्या पता कपिल शर्मा जैसे बन जाए शो”. कॉमेडियन ने साझा किया कि उनका शो अनोखा है और वह ये सुनना पसंद करते हैं. लेकिन शहनाज चुप नहीं रहीं और कहा, “यार, मैंने अगर आपको कुछ कहा है, तो उससे लो ना.” कपिल ने हंसते हुए जवाब दिया, “अच्छा सारे शो में हम पागलों जैसी बातें करेंगे या कुछ ढंग की बात भी करेंगे?”

कपिल-शहनाज की वीडियो पर फैंस का कमेंट

इसके अलावा एक और वीडियो में शहनाज गिल ने कपिल को कहा कि मैं इनोसेंट हूं. तब कपिल ने कहा कि आप शरारती हूं, जिसके बाद शहनाज कुछ-कुछ कहने लगे, तो कपिल को समझ नहीं आया कि क्या बोलना है, वो एकदम से शांत हो गये. इस वीडियो पर कमेंट करते एक यूजर ने लिखा, ”उनके पास एक आवाज है, जिसमें वह बात करती है, लेकिन हर वक्त बच्ची बनना सही नहीं लगता”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”कपिल सहज महसूस नहीं कर रहे हैं”.

Also Read: Gadar: क्या आपने कभी सोचा 9 जून को ही क्यों रिलीज हो रही है सनी देओल की ‘गदर’, कारण जान नहीं होगा यकीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >