Kannappa Worldwide Collection: प्रभास-अक्षय की ‘कन्नप्पा’ दुनियाभर में हिट या फ्लॉप? आंकड़े चौंका देंगे

Kannappa Worldwide Collection: प्रभास-अक्षय की ‘कन्नप्पा’ ने वर्ल्डवाइड कितने की कमाई कर ली है और क्या यह फिल्म हिट साबित हुई? आइए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से क्लियर करते हैं.

Kannappa Worldwide Collection: प्रभास, विष्णु मांचू, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल और मोहनलाल स्टारर ‘कन्नप्पा’ इन दिनों खूब सुर्खियों में है. फिल्म 27 जून को रिलीज हुई थी और शुरुआती चार दिनों में ही इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. यह फिल्म एक पौराणिक एक्शन-ड्रामा है, जिसमें दर्शकों को रुद्र रूप में प्रभास का स्पेशल कैमियो देखने को मिला है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड अबतक कितनी कमाई कर ली.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कन्नप्पा का धमाका

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कन्नप्पा’ ने अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 31.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं भारत में इसका नेट कलेक्शन 25.24 करोड़ रुपये रहा है. हालांकि यह आंकड़े शाम तक अच्छे-खासे अपडेट हो सकते हैं.

प्रभास की मौजूदगी बनी मास्टरस्ट्रोक

फिल्म में प्रभास के कैमियो ने फैन्स को खासा आकर्षित किया है. थिएटर में प्रभास की एंट्री पर खूब तालियां बज रही हैं और यही वजह है कि फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली. विष्णु मांचू ने भी यह स्वीकार किया कि फिल्म की जबरदस्त शुरुआत का श्रेय प्रभास की मौजूदगी को जाता है. उन्होंने कहा, “मैं मानता हूं कि अगर प्रभास इस फिल्म में न होते, तो शायद ‘कन्नप्पा’ को इतनी जबरदस्त ओपनिंग नहीं मिलती.”

क्या ‘कन्नप्पा’ हिट है या फ्लॉप?

फिल्म का बजट और आने वाले दिनों की कमाई को देखते हुए यह तय होगा कि फिल्म हिट साबित होती है या नहीं. लेकिन शुरुआती आंकड़े उत्साहजनक हैं और सोशल मीडिया पर पॉजिटिव बज बना हुआ है.

दर्शकों की प्रतिक्रिया

प्रभास और अक्षय कुमार के कैमियो, काजल अग्रवाल की मौजूदगी और एक्शन सीन्स की तारीफ की जा रही है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अगले वीकेंड तक 50 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर सकती है.

यह भी पढ़े: Shefali Jariwala ने मौत के चंद घंटों पहले क्या खाया? नौकरानी के पुलिस को दिए बयान में हुआ बड़ा दर्दनाक खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >