Kanguva Box Office Collection Day 1: सूर्या की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, ओपनिंग डे पर छापे इतने नोट

Kanguva Box Office Collection Day 1: सूर्या और बॉबी देओल स्टारर फिल्म कंगुवा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. आइये जानते हैं इसने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

Kanguva Box Office Collection Day 1: कंगुवा इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका निर्देशन शिवा ने किया है और इसमें सूर्या, बॉबी देओल, योगी बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम, केएस रविकुमार, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, मंसूर अली खान और दिशा पटानी जैसे स्टार्स हैं. यह एक्शन ड्रामा 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सूर्या के भाई कार्थी भी मूवी का हिस्सा हैं. एक्स पर दर्शकों ने मूवी को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया.

कंगुवा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

कंगुवा ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कम ओपनिंग ली. बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म पहले दिन 21.35 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही. कमाई का बड़ा हिस्सा तमिल संस्करण से आया है, जो लगभग 13 करोड़ रुपये है. तेलुगु और हिंदी डब वर्जन को क्रमशः 5 करोड़ रुपये और 3.25 करोड़ रुपये मिले. कन्नड़ और मलयालम भाषाओं से 10 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ.

इन फिल्मों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई कंगुवा

कंगुवा कमल हासन की इंडियन 2, रजनीकांत की वेट्टैयान और थलपति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम उर्फ ​​​​GOAT जैसी मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ने में विफल रही. थलपति विजय की फिल्म अभी भी 2024 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली तमिल फिल्म बनी हुई है. इसने 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि वेट्टैयान ने 31.75 करोड़ रुपये और इंडियन 2 को 25.60 करोड़ रुपये कमाए थे.

कितने करोड़ के बजट में बनी है कंगुवा

बॉबी देओल स्टारर कंगुवा का निर्माण केई ज्ञानवेल राजा, वी वामसी कृष्णा रेड्डी और प्रमोद उप्पलपति ने अपने बैनर स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशन्स के तहत किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. यह फिल्म 11वीं सदी पर आधारित है.

Also Read- Kanguva First Review: सूर्या की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें रिव्यू

Also Read- Kanguva Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी, ओपनिंग पर सूर्या की फिल्म कमाएगी इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >