Emergency की कॉन्ट्रोवर्सी के बीच कंगना रनौत ने अनाउंस की नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’, फैंस हैरान

Kangana Ranaut की फिल्म ‘इमरजेंसी’ के पोस्टपोन होने की घोषणा करने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. इस फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया करेंगे. वहीं, फिल्म के निर्माता बबिता आशीवल और आदि शर्मा हैं.

Kangana Ranaut: एक्टर-पॉलिटीशियन कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ के पोस्टपोन होने की अनाउंसमेंट के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी निराश हो गए थे. लेकिन उनकी निराशा को ज्यादा देर बरकरार न रखते हुए कंगना ने अपनी दूसरी फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. जिसका टाइटल ‘भारत भाग्य विधाता’ है.

कंगना ने एक्स पर नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की घोषणा की

कंगना रनौत ने इस नई फिल्म की घोषणा एक्स (पहले ट्विटर) पर करते हुए लिखा कि, बड़े पर्दे पर वास्तविक जीवन की वीरता के जादू का अनुभव करें! प्रतिभाशाली निर्माता जोड़ी बबीता आशीवाल और आदि शर्मा और दूरदर्शी निर्देशक लेखक मनोज तापड़िया के साथ गुमनार गुमनाम नायकों को एक सिनेमाई श्रद्धांजलि, ‘भारत भाग्य विधाता’ की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. यूनोइया फिल्म्स और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट ‘भारत भाग्य विधाता’ के साथ अपने पहले मेडन वेंचर की शुरुआत कर रहे हैं. #BharatBhhagyaViddhata दर्शकों को आशा, साहस की भावना प्रेरित करते हुए गहराई से प्रभावित करने का वादा करती है.”

Also Read: Kangana Ranaut: एक्टर या फिर पॉलिटिशियन, किसके साथ शादी रचाएंगी कंगना, बोलीं- लोगों ने इतना बदनाम कर रखा…

Also Read: Kangana Ranaut को चित्रांगदा की इस भूल से मिला फिल्म ‘गैंगस्टर’ में रोल, एक्ट्रेस ने कहा ‘वह फोन नहीं…’

कंगना की नई फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं

कंगना के नई फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद यूजर्स हैरान हैं. जहां कुछ यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि इमरजेंसी क्यों नहीं रिलीज हो रही है. तो वहीं, कुछ यूजर्स कंगना को उनकी नई फिल्म पर बधाई दे रहे हैं.

इमरजेंसी के बारे में

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पहले 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब यह फिल्म कुछ वक्त के लिए पोस्टपोन कर दी गई है. इमरजेंसी की कहानी इंदिरा गांधी की लगाई गई इमरजेंसी के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार कंगना रनौत निभा रही हैं. वहीं, उनके साथ इमरजेंसी के श्रेयस तलपड़े और अनुपम खेर भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >