Lockdown को लेकर Kamal Haasan ने तमिलनाडु CM से पूछा- किस बात का इंतजार कर रहे हैं?

Kamal Haasan ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने तमिलनाडु में लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है.

कोरोना वायरस तेजी से पूरे देश में फैल रहा है. इसको फैलने से रोकने के लिए पीएम मोदी ने 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया था. अभी तक ओडिशा, राजस्थान, पंजाब के बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया है. अब इसे बढ़ाने को लेकर कई अन्य राज्य इस पर विचार कर रही है. इस दौरान अभिनेता से नेता बने कमल हासन (Kamal Haasan) ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने तमिलनाडु में लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है.

Also Read: Lockdown के खिलाफ PM Modi को पत्र लिख बुरे फंसे Kamal Haasan, यूजर्स बोले- बंद करो दिखावा

कमल हासन ने अपने ट्वीट में लिखा, जब दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री अपने राज्य में लॉकडाउन का फैसला ले रहे हैं. तो मेरे माननीय मुख्यमंत्री आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं. आप आवाज क्यों नहीं उठा रहे. मेरी आवाज जनता की तरफ से उठी है. जब आप अभी तक अपनी कुर्सी पर हैं तो जागिए सर.

इसके पहले एक पुलिस कर्मी का वीडियो शेयर करते हुए कमल ने लिखा था, “बहुत बढ़िया …. केरल पुलिस मुझे खुशी है कि वर्दीधारी एक पुलिसकर्मी में गायन प्रतिभा भी है. मैं एक संवेदनशील और विचारशील विचार के साथ आने के लिए पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को बधाई देता हूं.” सलाम.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कमल हासन ने पीएम मोदी को ओपन लेटर लिखा था. कमल हासन ने अपने लेटर में कहा था कि वे प्रधानमंत्री द्वारा देशभर में लॉकडाउन के निर्णय से असंतुष्ट हैं. लेकिन उनका इस तरह का लेटर सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आया था. इसके कारण कमल अपने लेटर के कारण जमकर ट्रोल हुए थे.

कमल हासन ने लिखा था, ‘मैंने आपको पहला खत 23 मार्च को लिखा था. इसमें सरकार से अनुरोध किया था कि समाज के कमजोर तबके की अनदेखी न की जाए. अगले ही दिन देश भर में एक सख्‍त लॉकडाउन तुरंत लागू कर दिया गया, लगभग नोटबंदी की स्‍टाइल में. मैं चौंक गया लेकिन आप मेरे चुने हुए नेता हैं इसलिए आप पर भरोसा किया. नोटबंदी के समय भी किया था लेकिन समय ने साबित कर दिया कि मैं गलत था, और आप भी.

उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे इस बात का डर है कि जिस तरह नोटबंदी के बाद से देश को नुकसान झेलना पड़ा ऐसा ही लॉकडाउन के साथ भी होता दिख रहा है. गरीबों के रोजगार खतरे में है और उनकी देखरेख करने वाला आपके अलावा और कोई नहीं है. जहां आपके कहने से एक तरफ लोग दीया जला रहे हैं, वहीं कई गरीब देश में ऐसे हैं जिनके पास खाना पकाने के लिए तेल नहीं है.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >