इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अपनी याददाश्त खो बैठी थी Kajol, घटना को यादकर आज भी डर जाती हैं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लेती है. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. ऐसे में क्या आपको पता है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान काजोल कुछ घंटों के लिए अपनी याददाश्त खो बैठी थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी अदाओं से हर किसी का दिल जीत लेती है. उनका फन लविंग नेचर फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है. एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में दी है. 1998 में आई फिल्म फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ आज भी लोगों को याद है.

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी. फिल्म में काजोल के अलावा शाहरुख खान और रानी मुखर्जी भी थे. इस फिल्म का सीन तो आपको याद ही होगा. जिसमें शाहरुख और काजोल को साइकिल चलानी थी.

साइकिल चलाते हुए काजोल का बैलेंस बिगड़ा और वह मुंह के बल जमीन पर गिर गई. गिरने की वजह से काजोल कुछ समय के लिए अपनी याददाश्त खो बैठी थी. उस समय न तो वह खुद को पहचान रही थी, न ही वहां मौजूद लोगों को.

उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड अजय देवगन के अलावा कुछ भी नहीं याद था. ऐसे में शाहरुख ने मजाक करते हुए उनसे कहा कि वह बैकग्राउंड डांसर है. जिसके बाद काजोल होटल में चली गई और रोने लगी. हालांकि बाद में उन्हें दोबारा से सबकुछ याद आ गया था.

काजोल ने साल 1992 में बेखुदी फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. जिसके बाद उन्होंने बाजीगर, कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम…, माई नेम इज खान, फना जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >