VIDEO: दुर्गा पूजा पंडाल में Kajol ने अजय देवगन संग किया ऐसा काम… फैंस बोले- बाजीराव डर गया

Kajol: दुर्गा पूजा के अवसर पर आज पूरे देवगन परिवार को माता रानी के पंडाल में देखा गया. जहां काजोल ने बेटे युग और पति अजय देवगन संग पोज दिया. इस दौरान एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर हर कोई शॉक्ड रह गया.

Kajol: पूरे देश में इन-दिनों दुर्गा पूजा की घूम है. हर कोई मां दुर्गा को खुश करने के लिए पूजा-पाठ कर रहा है. नवरात्रि के सेलिब्रेशन में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है. एक्ट्रेस काजोल अपने पति अजय देवगन और बेटे युग के साथ दुर्गा पंडाल में पहुंची. जहां हैप्पी फैमिली ने पैपराजी को पोज दिया. इस दौरान काजोल ने कुछ ऐसा किया कि हर कोई देखकर दंग रह गया. दरअसल काजोल अपने पति और बेटे के साथ एक तस्वीर के लिए पोज देती नजर आ रही हैं. क्लिप में, अजय बीच में खड़े थे. एक हाथ एक्टर ने बेटे युग को पकड़ा हुआ था, दूसरा हाथ नीचे था. तभी काजोल ने चंचलता से उकके हाथ पर चिकोटी काटी, जिसके बाद तुरंत बाजीराव सिंघम डर गए और उन्होंने अपनी पत्नी को भी पकड़ लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ”अजय देवगन भी पत्नी से डरते हैं वाह क्या बात है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”भीड़ में ही लड़ाई हो रही है क्या बात है.” इस बीच, काजोल अगली बार अपकमिंग मिस्ट्री थ्रिलर दो पत्ती में नजर आएंगी, जो शशांक चतुर्वेदी की ओर से निर्देशित और कनिका ढिल्लों की ओर से लिखित है.

Also Read- Singham Again Star Cast Fees: अजय देवगन की जेब में आई मोटी रकम, जानिए बाकी स्टार्स के हाथ लगे कितने करोड़

Also Read- Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, ट्रेलर देख नेटिजन्स ने दिया ये रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >