RRR के बाद फिर दिखेगा जूनियर एनटीआर का जलवा, अपकमिंग फिल्म का पोस्टर रिलीज

Junior Ntr Upcoming Film: जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का धमाकेदार पोस्टर रिलीज हो गया है. मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक और रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है.

Junior Ntr Upcoming Film: साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर एक बार फिर बड़े स्क्रीन पर एक्शन का धमाका करने के लिए तैयार हैं. ‘RRR’ और ‘वॉर 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद, अब उनकी अगली फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. आज 21 अप्रैल को मेकर्स ने फिल्म का एक इंटेंस पोस्टर जारी किया है, जिससे यह साफ हो गया है कि इस बार जूनियर एनटीआर का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा.

खास मौके पर रिलीज होगी पहली झलक

जूनियर एनटीआर की इस नई फिल्म के पोस्टर ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. पोस्टर में एक्टर का लुक काफी गंभीर और प्रभावशाली लग रहा है. मेकर्स ने ऐलान किया है कि इस फिल्म की पहली झलक या टीजर एक बेहद खास दिन यानी जूनियर एनटीआर का जन्मदिन पर दर्शकों के सामने लाया जाएगा.

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के पोस्टर पर फिलहाल नाम की जगह ‘एनटीआर-नील’ लिखा गया है, जो इस प्रोजेक्ट के भारी-भरकम होने का सबूत है. इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और मेकर्स ने इसके. यह फिल्म 11 जून 2027 को रिलीज होगी , जिसका खुलासा पोस्टर में ही कर दिया गया है.

फैंस के रिएक्शन

जूनियर एनटीआर की फिल्म का पोस्टर देखकर फैंस पागल हो गए हैं. सोशल मीडिया पर ‘Dragon’ और ‘Waiting’ जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, फैंस इसे अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं.

क्यों खास है यह फिल्म?

2025 में फिल्म ‘वॉर 2’ के जरिए बॉलीवुड में तहलका मचाने के बाद जूनियर एनटीआर की लोकप्रियता अब सातवें आसमान पर है ऐसे में उनकी नई फिल्म की घोषणा ने साउथ से लेकर नॉर्थ इंडिया तक के दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया है. ‘एनटीआर-नील’ प्रोजेक्ट को लेकर यह भी चर्चा है कि इसमें एक्टर का इंटेस लुक देखने को मिल सकता है, जिसकी एक छोटी सी झलक इस पोस्टर में भी साफ झलक रही है.

यह भी पढ़ें: कॉमेडी फिल्मों के लिए खतरा बना कपिल शर्मा शो? परेश रावल ने सुनील ग्रोवर के हुनर पर कही ये बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >