Jim Sarbh Birthday: कभी 'टेरेरिस्ट' तो कभी 'धोखेबाज दोस्त', जब एक्टर ने नेगेटिव रोल कर लूटी महफिल

Jim Sarbh Birthday: जिम सर्भ इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने नेगेटिव से लेकर पॉजिटिव रोल कर दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है.

Jim Sarbh Birthday: जिम सर्भ इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड में अपना लोहा मनवाया है. आज जिम का 37वां जन्मदिन है. जिम सर्भ का जन्म 27 अगस्त 1987 को मुंबई के एक पारसी परिवार में हुआ था. एक्टर ने कभी नीरज में आतंकवादी खलील बनकर दर्शकों के दिलों में दहशत फैलाई तो कभी मलिक कफूर बनकर लोगों के रोंगटे खड़े किए. आज बर्थडे स्पेशल पर इसी टैलेंटेड एक्टर की कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से महफिल लूट ली.

नीरजा

राम माधवनी की साल 2016 में आई नीरजा भनोट की बायोपिक फिल्म नीरजा में एक्टर जिम सर्भ ने एक टेरेरिस्ट की भूमिका निभाई थी, जिसका नाम खलील होता है. एक्टर ने इस फिल्म में भले ही नेगेटिव रोल किया हो लेकिन इसके बावजूद जिम की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

Also Read: Thalavan OTT Release: ऑफिशियल अनाउंसमेंट से दो दिन पहले रिलीज होगी ये सुपरहिट मलयालम फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Also Read: Upcoming OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर आ रही इन वेब सीरीज को देख, भूल जाएंगे ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘मुंज्या’

संजू

राजकुमार हिरानी के निर्देशित साल 2018 की संजय दत्त पर आधारित बायोग्राफी फिल्म में एक्टर ने एक ड्रग पेडलर का किरदार निभाया था. इस फिल्म में एक्टर ने जुबिन मिस्त्री का किरदार निभाया था, जो अपने दोस्त संजू को ड्रग्स की लत लगवा देता है. जुबिन संजय दत्त का एक अच्छा दोस्त रहता है लेकिन बाद में संजय को इस बात की खबर लगती है कि वह जिस दोस्त पर आंख बंद करके भरोसा कर रहा है, वह एक धोखेबाज है.

पद्मावत

साल 2018 की हिस्टोरिकल फिल्म में एक्टर ने अलाउद्दीन खिलजी के साथी का किरदार निभाया, जिसका नाम मलिक कफूर है. इस फिल्म में एक्टर एक खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद डरना तो तय है.

गंगूबाई काठियावाड़ी

कभी टेरेरिस्ट तो कभी खूंखार आदमी, हमेशा नेगेटिव रोल करने के बाद जब एक्टर पॉजिटिव रोल में नजर आए तो उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया. दरअसल, एक्टर ने साल 2022 की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में एक जर्नलिस्ट का किरदार निभाया जिसका नाम अमीन फैजी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >