Jewel Thief: सस्पेंस, एक्शन और स्टार पॉवर, जानें क्यों मस्ट वॉच है सैफ अली खान की थ्रिलर

Jewel Thief: ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म में सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की जोड़ी है, जो आपको स्क्रीन से बांधे रखेगी. आज हम आपको थ्रिलर फिल्म देखने के 5 कारण बताएंगे,

Jewel Thief: ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स एक रोमांचक थ्रिलर है, जो मास्टर कॉन आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है. उसे अल्ट्रा-रेयर अफ्रीकन रेड सन डायमंड चुराने का काम सौंपा गया है. सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म रणनीति और धोखे के एक मनोरंजक खेल में डूबी हुई है. 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर इसका प्रीमियर होने वाला है. आइये जानते हैं पांच कारण, क्यों इसे वॉचलिस्ट में शामिल करना चाहिए.

ट्विस्ट, टेंशन और हाई-रिस्क थ्रिल

ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स एक बेहतरीन थ्रिलर देने का वादा करता है. कहानी रेहान रॉय (सैफ अली खान) पर आधारित है, जो एक शातिर ठग है, जिसे शक्तिशाली माफिया सरगना राजन औलाख (जयदीप अहलावत) की ओर से दुनिया के सबसे मायावी हीरे, अफ्रीकन रेड सन को चुराने के मिशन पर भेजा जाता है. क्या हीरा चुराना, उसके लिए आसान होगा.

स्टार-स्टडेड कास्ट

यह पहली बार है जब सैफ अली खान और जयदीप अहलावत किसी फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं. दोनों अभिनेता मल्टी टैलेंट के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा, निकिता दत्ता और कुणाल कपूर ने फिल्म में अपना अलग आकर्षण डाला है, जिससे रोमांच और बढ़ गया है.

ज्वेल थीफ ट्रैक और डांस नंबर

अपनी मनोरंजक कहानी के अलावा, ज्वेल थीफ में शानदार गाने है, जो आपको स्क्रीन से बांधे रखेगा. सैफ अली खान और निकिता दत्ता पर फिल्माया गया इल्जाम नामक एक ट्रैक ने काफी चर्चा बटोरी है.

कुणाल कपूर की स्क्रीन पर वापसी

कुणाल कपूर 4 साल के ब्रेक के बाद स्क्रीन पर वापसी के लिए तैयार हैं, ज्वेल थीफ में उनकी एक्टिंग देखना वाकई में लाजवाब होगा.

दिल को थाम देने वाले एक्शन सीक्वेंस

यह शो जबरदस्त एक्शन, तीखे सस्पेंस और भयंकर ट्विस्ट से भरपूर रोलर कोस्टर राइड पर ले जाने का वादा करती है. सैफ का कैरेक्टर आपको सस्पेंस के साथ कॉमेडी का भरपूर डोज देगा.

यह भी पढ़ें- Kesari 2 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड केसरी 2 फ्लॉप हुई या हिट, अक्षय कुमार की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >