तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कम होगा 'जेठालाल' का रोल? मेकर्स ने बताई सच्चाई

क्या 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का रोल कम होने वाला है? मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही इन चर्चाओं पर अब मेकर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार चर्चा शो की कहानी नहीं, बल्कि जेठालाल यानी दिलीप जोशी को लेकर हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स अब शो में जेठालाल के स्क्रीन टाइम को कम करने की तैयारी कर रहे हैं. अब इस पर मेकर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Jethalal Screen Time Report: जेठालाल के ट्रैक में होगी कटौती?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असित कुमार मोदी के शो में अब कहानी का फोकस धीरे-धीरे नई राजस्थानी फैमिली की तरफ शिफ्ट किया जा सकता है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसी वजह से दिलीप जोशी यानी जेठालाल के सीन पहले के मुकाबले कम किए जा सकते हैं. दिशा वकानी के शो छोड़ने के बाद से जेठालाल और गड़ा परिवार की कहानी ही शो का मुख्य हिस्सा रही है. ऐसे में अगर उनका स्क्रीन टाइम कम होता है, तो यह शो के लिए बड़ा बदलाव माना जाएगा.

मेकर्स ने क्या कहा?

आजतक.इन संग बातचीत में मेकर्स ने बताया कि स्टोरी अभी भी जोठालाल पर है और प्रोमो भी आ गया है. जेठालाल का रोल खत्म नहीं होगा. मेकर्स ने कहा कि 28 जुलाई को शो 18 साल पूरे कर लेगा.

नयी फैमिली पर शिफ्ट होगी कहानी

इस साल शो में एक नई राजस्थानी फैमिली की एंट्री हुई थी. इस परिवार में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं. कुलदीप गोर, रत्ना सिंह बिंजोला निभा रहे हैं. धरती भट्ट उनकी पत्नी रूपा के रोल में नजर आ रही हैं. शो में रत्ना सिंह एक साड़ी की दुकान के मालिक हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नए परिवार की कहानी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. यही वजह बताई जा रही है कि मेकर्स अब इस ट्रैक पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं.

Disha Vakani Return Update: दिशा वकानी की वापसी पर क्या बोले थे असित कुमार मोदी?

दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी साल 2018 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं और उसके बाद से शो में वापस नहीं लौटी. न्यूज 18 शोशा के साथ बातचीत में असित कुमार मोदी ने कहा था, "शादी के बाद महिलाओं की जिंदगी काफी बदल जाती है. छोटे बच्चों की देखभाल और घर संभालने के साथ काम करना आसान नहीं होता. लेकिन मैं आज भी उम्मीद रखता हूं कि शायद कोई चमत्कार हो और दिशा वापस आ जाएं. अगर वह लौटती हैं तो यह बहुत अच्छी बात होगी. लेकिन अगर किसी वजह से ऐसा नहीं हो पाता, तो मुझे शो के लिए नई दयाबेन लानी पड़ेगी."


ये भी पढ़ें: कौन है बाघा की सेकंड गर्लफ्रेंड? असित मोदी का खुलासा, कहा- दर्शक ट्रैक को एंजॉय कर रहे होंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >