जेह अली खान ने नैनी का हाथ छुड़ाकर पैपराजी के सामने दिए पोज, फैंस बोले- बेबो की तरह सेल्फ-ऑब्सेस्ड…

करीना कपूर खान के बेटे जेह अली खान का एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बेबी जेह को नेनी का हाथ छुड़ाकर पैपराजी के सामने पोज देते देखा जा सकता है.

करीना कपूर खान के छोटे बेटे जेह अली खान अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लेते है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाती है. अब जेह का एक और वीडियो इंटरनेट पर हर किसी का दिल जीत रहा है. वीडियो में बेबी को पैपराजी के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है.

जेह का वीडियो वायरल

ये वीडियो विरल भियानी ने ��पने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में जेह को बड़े ही प्यार से पैपराजी के देखते हुए देखा गया. उन्होंने अपनी नैनी का हाथ छुड़ा दिया और पैप के सामने बैठकर एक मॉडल की तरह पोज देनो लगे. इस दौरान छोटे पटौदी ने सफेद टी-शर्ट और लाल रंग के पैंट पहन रखे थे. इन तसवीरों ने लाइमलाइट चुरा ली. वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही फैंस ने स्टार किड के लिए अपना प्यार दिखाना शुरू कर दिया.

फैंस कर रहे हैं जेह के फोटो पर कमेंट

कुछ ने उनकी फोटो खिंचवाने की जिद की तुलना उनकी मां करीना कपूर खान से की, तो कुछ ने उन्हें अपने भाई तैमूर के विपरीत कहा. बता दें कि तैमूर पैपराजी को पोज देने से अक्सर कतराते नजर आते हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ”वह बहुत प्यारा है .. तैमूर कैमरे से भाग जाता है और उसे कैमरा चाहिए एक पिता जैसा है और दूसरा मां जैसा है, वह यह जानने के लिए बहुत उत्सुक है कि ये सभी लोग कौन हैं और क्या कर रहे हैं.” दूसरे यूजर ने लिखा, ”वह इसलिए मीडिया का दौरा करना चाहता है…शायद एक इंटरव्यू या कुछ देना चाहता है”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ये बिल्कुल अपना मां बेबो पर गया है…इसलिए फोटोज अलग-अलग पोज देकर खिंचवा रहा है”.

Also Read: विराट कोहली को इस वजह से काफी मिस कर रही है अनुष्का शर्मा, पोस्ट शेयर कर बेस्ट हबी पर लुटाया प्यार
तैमूर और जेह के साथ शेयर करती रहती हैं तसवीर

गौरतलब है कि, करीना और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं. तैमूर 5 साल के हैं, वहीं जेह फरवरी 2022 में 1 साल के हो गए. एक्ट्रेस अपने बच्चों के साथ तसवीरें शेयर करती रहती हैं. अक्सर पूरी फैमिली को वेकेशन पर देखा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >