Jannat Zubair और फैसल शेख ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो, फैंस बोले- एक और ब्रेकअप…

Jannat Zubair Faisal Shaikh Breakup: जन्नत जुबैर और फैसल शेख के रिश्ते में लगता है कि दरार आ गई है. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.

Jannat Zubair Faisal Shaikh Breakup: जन्नत जुबैर और फैसल शेख काफी पॉपुलर हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे संग मजेदार रील्स बनाते हैं. जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं. सोशल मीडिया सेंसेशन की डेटिंग रूमर्स पर अक्सर उड़ती है. हालांकि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया. हमेशा कहा कि वे अच्छे दोस्त हैं. फैसल को कई बार जन्नत की फैमिली के साथ भी स्पॉट किया जाता है. हालांकि अब खबर आई है कि जन्नत और फैसल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है.

जन्नत और फैसल ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

जन्नत जुबैर और फैसल शेख ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. अटकलें तब शुरू हुईं, जब जन्नत के फॉलोवर्स में आप फैसू सर्ज करेंगे, तो नो यूजर फाउंड मिलेगा. वहीं फैसू में भी यही देखने को मिल रहा है. यही नहीं जन्नत के भाई अयान जुबैर और मां नाजनीन ने भी उन्हें अनफॉलो कर दिया है. इस बात से फैंस को लग रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है और उन्होंने अपनी राहे अलग कर ली है.

जन्नत ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

ब्रेकअप की अफवाहों को और हवा देने के लिए, जन्नत ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी किया. जिसमें लिखा, “जो है उसे स्वीकार करें, जो था उसे जाने दें और जो होगा उस पर विश्वास रखें.” नेटिजन्स ने इस फैसल संग अलगाव से जोड़ा. एक यूजर ने लिखा, “क्यों फैनात ऐसा ही करना था तो इतने होप क्यों दिए” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है… मतलब दोस्ती और रिश्ता सब खत्म हो गया है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मुझे लगा था कि दोनों शादी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ… इनकी राहें भी अलग हो गई.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

फराह खान ने दिया था हिंट

दिलचस्प बात यह है कि फैजल ने इससे पहले सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में जन्नत के साथ अपने रिश्ते को लेकर हिंट दिया था. शो के एक वायरल क्लिप में जज फराह खान उन्हें शादी के बारे में मजाक में चिढ़ाती हुई दिखाई देती हैं, जिस पर फैजल हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देते हैं. फराह कहती हैं, “जन्नत की शहनाई बजाऊंगी.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >