रिलीज से पहले बड़ा झटका, थलापति विजय की आखिरी फिल्म रिलीज से पहले ऑनलाइन हुई लीक

Jana Nayagan: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले लीक होने की खबर से हड़कंप मच गया है. 5 मिनट का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है. पहले से सेंसर विवाद में फंसी फिल्म की रिलीज डेट पर भी सस्पेंस बना हुआ है.

Jana Nayagan: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म जन नायकन इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. जहां एक तरफ फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रिलीज से पहले इसके लीक होने की खबर ने सभी को चौंका दिया है. इस खबर से मेकर्स की चिंता भी बढ़ गई है.

5 मिनट का क्लिप हुआ वायरल

‘जन नायकन’ का करीब 5 मिनट का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस लीक्ड वीडियो में फिल्म के टाइटल क्रेडिट्स और विजय के कुछ अहम सीन शामिल बताए जा रहे हैं. जैसे ही यह क्लिप सामने आया, फैंस के बीच हलचल मच गई और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई.

मेकर्स ने जताई नाराजगी, एक्शन की तैयारी

इस लीक से मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. कई फैंस ने भी सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. माना जा रहा है कि लीक से जुड़े लोगों पर कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं.

पहले से ही विवादों में घिरी है फिल्म

गौरतलब है कि जन नायकन पहले से ही सेंसर बोर्ड की अड़चनों के कारण चर्चा में थी. फिल्म को पोंगल के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ सीन पर आपत्ति के चलते इसे सर्टिफिकेट नहीं मिल सका. इसके बाद मेकर्स को फिल्म रिवाइजिंग कमिटी के पास भेजनी पड़ी.

नई रिलीज डेट का इंतजार

फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है. इस फिल्म का निर्देशन H. Vinoth ने किया है. वहीं, म्यूजिक Anirudh Ravichander का है और सिनेमैटोग्राफी सत्यान सूर्यन ने संभाली है. यह फिल्म खास इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि इसे विजय के करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है. ऐसे में फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का और भी ज्यादा इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: निरहुआ के गाने पर तान्या मित्तल के ठुमके, ‘मरून कलर सड़िया’ पर डांस वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >