जगपति बाबू ने सुनाई इमोशनल कहानी, बोले- मुश्किल वक्त में Prabhas बने थे ताकत

जगपति बाबू ने हाल ही में प्रभास संग अपने बॉन्ड को लेकर बात की. उन्होंने खुलासा किया कि कैसे सुपरस्टार ने उन्हें डिप्रेशन से निकलने में मदद की थी. साथ ही हर कदम पर उनका सपोर्ट भी किया.

साउथ अभिनेता जगपति बाबू ने हाल ही में सुपरस्टार प्रभास की जमकर तारीफ की और उन्हें अपना दोस्त बताया. उन्होंने कहा कि एक्टर ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बावजूद काफी दयालु हैं और जमीन से जुड़े रहते हैं. वह हमेशा लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं और बदले में कभी किसी चीज की उम्मीद नहीं करते.

प्रभास ने की थी जगपति बाबू की मदद

जगपति बाबू ने मनीकंट्रोल संग इंटरव्यू में बताया कि कैसे प्रभास ने उनकी डिप्रेशन से निकलने में मदद की थी. जब उन्हें मेरे दुख के बारे में बताया तो बाहुबली एक्टर ने कहा, ‘डार्लिंग, मैं तुम्हारे साथ हूं… मुझे अपनी प्रोब्लम बताओ, मैं उसे दूर कर दूंगा.’ जगपति ने कहा कि उस समय प्रभास जॉर्जिया में शूटिंग कर रहे थे, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद मुझे सहारा दिया और आत्मविश्वास बढ़ाया.

प्रभास की तारीफ में क्या बोले जगपति बाबू

दिग्गज अभिनेता ने यह भी बताया कि प्रभास शूटिंग से लौटने के बाद उनसे पर्सनली मिलने आए थे, उनका हालचाल पूछा और हौसला भी बढ़ाया. जगपति बाबू ने आगे कहा कि प्रभास भले ही उम्र में छोटे हैं, लेकिन उनका दिल बहुत बड़ा है और वे सचमुच अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखते हैं. वह मुश्किल समय में, जरूरत के टाइम में हमेशा अपने दोस्तों के साथ खड़े रहते हैं.

एसएस राजामौली की भी प्रभास ने की तारीफ

प्रभास के अलावा जगपति बाबू ने मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली और उनके परिवार की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि दुनियाभर में पहचान और कई बड़े पुरस्कार मिलने के बाद भी राजामौली के स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया है. वह आज भी बेहद विनम्र और शांत स्वभाव के इंसान हैं.

Karuppu Worldwide Box Office: वर्ल्डवाइड तबाही मचा रही है सूर्या की करप्पु, कमा लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >