जैकलीन फर्नांडीज अब नहीं जा पाएंगी विदेश, कोर्ट से आपत्ति के बाद वापस ली याचिका, जानें पूरा मामला

सुकेश चंद्रशेखर मामले में फंसी जैकलीन फर्नांडीज ने बीते दिनों दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में विदेश जाने की याचिका दायर की थी. हालांकि अब कोर्ट ने परमिशन देने से मना कर दिया. जिसके बाद अभिनेत्री ने याचिका वापस ले ली.

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) का नाम जबसे महाठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है तभी से एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई है. बीते दिनों एक्ट्रेस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी. जिसके बाद कोर्ट ने इजाजत देने से मना कर दिया. कोर्ट का कहना है कि अभी मामला फंसा हुआ है, पहले आरोप तय होने दीजिए. जिसके बाद जैकलीन ने विदेश जाने वाली याचिका वापस ले ली.

जैकलीन ने वापस ली याचिका

जानकारी के अनुसार न्यायाधीश ने कहा पहले आरोप तय होने चाहिए, जिसके बाद अभिनेत्री ने अदालत को अपने निर्णय के बारे में बताया. न्यायाधीश ने कहा, ”आप याचिका वापस ले सकती हैं और पहले आरोप तय होने चाहिए. वरना मैं एक न्यायिक आदेश पारित करूंगा”. इसके बाद अभिनेत्री ने अपने वकीलों के साथ विचार-विमर्श किया और अदालत को बताया कि वह फिलहाल अपनी याचिका वापस ले रही हैं. सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अगर वह विदेश जाती हैं, तो हो सकता है कि वापस न लौटें.


ईडी ने कही ये बात

ईडी ने कहा, वह विदेशी नागरिक हैं. भले ही यहां उनका करियर है, लेकिन वह कहीं और भी अपना करियर बना सकती हैं. याचिका वापस लेने से पहले अभिनेत्री ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान उन्हें पहले विदेश यात्रा की अनुमति दी गई थी. उन्होंने कहा कि ईडी ने उनकी याचिका का विरोध किया था, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसकी अनुमति दे दी थी. जैकलीन अपनी मां से मिलने के लिए 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक बहरीन जाने की अनुमति मांगी थी.

Also Read: Bigg Boss 16: अर्चना गौतम से लेकर शिव ठाकरे तक, जानें बिग बॉस के घर में बंद कंटेस्टेंट की कुल संपत्ति
जैकलीन को मिली थी बेल

इससे पहले नवंबर में, दिल्ली की एक अदालत ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को यह कहते हुए जमानत दे दी थी कि जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था, यह जमानत देने का मामला बनता है. विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने उन्हें दो लाख रुपये के निजी मुचलके और इस शर्त पर राहत दी कि वह अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाएंगी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पूछे जाने पर जैकलीन फर्नांडीज को भी जांच में शामिल होने का निर्देश दिया गया था. बाद में निजी मुचलका भरने पर वह संक्षिप्त कार्यवाही के दौरान अदालत के समक्ष पेश भी हुईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >