जैकलीन फर्नांडिस से लेकर मंदाकिनी तक, किसी को ठग से हुआ प्यार तो कोई अंडरवर्ल्ड डॉन पर हार बैठी दिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस है, जो अपने ग्लैमर से फैंस को अक्सर मदहोश कर देती है. ये एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. आज हम आपको कुछ ऐसी अदाकारा के कॉन्ट्रोवर्सियल रिलेशनशिप के बारे में बताएंगे, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर अपने ग्लैमर को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. हालांकि ये अदाकारा कभी-कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती है. इन-दिनों सुकेश चंद्रशेखर मामले में जैकलीन फर्नांडिस बुरी फंसी है.

अब खबरें हैं कि जैकलीन सुकेश से शादी करने की प्लानिंग कर रही थी और उन्होंने उसे अपने सपनों के राजकुमार की तरह सोचा था. एक्ट्रेस को ये पता था कि सुकेश ठग है, बावजूद इसके वो उनसे शादी करना चाहती थी.

राम तेरी गंगा मैली फेम एक्ट्रेस अपने बोल्ड अंदाज से अक्सर फैंस के दिलों पर राज करती है. लेकिन क्या आपको पता है कि मंदाकिनी की खूबसूरती पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम अपना दिल हार बैठे थे. दोनों को एक साथ क्रिकेट मैच देखते भी स्पॉट किया गया था. हालांकि एक्ट्रेस ने इसपर कभी कुछ नहीं बोला.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी उन दिनों के मशहूर ड्रग्स तस्कर विक्की गोस्वामी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही थी. एक रिपोर्ट की मानें तो दोनों एक दूसरे संग शादी भी करने वाले थे.

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक मोनिका बेदी का भी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ जुड़ा था. दोनों ने उस समय खूब सुर्खियां बटौरी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >