Jaat: सलमान खान ने सनी देओल की फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिकंदर के बाद जाट तो…

Jaat: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है. अब सलमान खान ने भी मूवी की सफलता पर बात की.

Jaat: सनी देओल स्टारर जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसमें रणदीप हुड्डा खतरनाक विलेन रणतुंगा की भूमिका में हैं. फिल्म में दमदार डायलॉग से लेकर जबरदस्त एक्शन भी है. फैंस मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब सलमान खान ने भी जाट की सफलता पर बात की है.

जाट की सफलता पर क्या बोले सलमान खान

सलमान खान ने सनी देओल की फिल्म जाट के लिए अपनी शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, “सिकंदर के बाद जाट भी आ रही है. मैं फिल्म के अच्छे प्रदर्शन की कामना करता हूं.” तेलुगु फिल्म निर्माता गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित, जाट में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसांद्रा जैसे कलाकार भी हैं. यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के टीजर को पुष्पा 2 के साथ दिखाया गया था.

जाट के ट्रेलर ने मचाया था हंगामा

जाट के ट्रेलर की बात करें तो इसमें ‘रणतुंगा की लंका’ से परिचित कराया गया है, एक ऐसी जगह, जहां रणदीप भगवान है और हर कोई उसके सामने खड़े होने से डरता है. एक खेत में कई शव दफन पाए जाते हैं और सैयामी खेर पुलिस अधिकारी बनकर मामले की तहकीकात करती है. जल्द ही सनी का मुख्य किरदार सबको बचाने के लिए आगे आता है. ट्रेलर के अंत में एक्टर कहता है, “ये ढाई किलो के हाथ की ताकत पूरा उत्तर देख चुका है. अब दक्षिण देखेगा.”

यह भी पढ़ें- L2: Empuraan Box Office Collection: मोहनलाल की मलयालम फिल्म रचेगी इतिहास, ओपनिंग डे पर करेगी धांसू कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >