Irrfan Khan ने ‘चंद्रकांता’ और ‘चाणक्य’ सहित इन टीवी सीरियल्स में दिखाया था अभिनय का दम

Actor Irrfan Khan TV Serials: सिने जगत के दमदार एक्टर इरफान खान अब हमारे बीच नहीं हैं. अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया. नयी पीढ़ी में यह बात कम ही लोग जानते होंगे कि इरफान खान ने फिल्मों में आने से पहले कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया. उन्होंने बड़े पर्दे पर आने से पहले कई साल छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. आइए जानें कुछ ऐसे ही सीरियल्स के बारे में-

Actor Irrfan Khan TV Serials: सिने जगत के दमदार एक्टर इरफान खान अब हमारे बीच नहीं हैं. अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया.

इससे पहले शनिवार को उनकी मां का भी निधन हो गया था. इरफान खान के निधन की खबर फिल्म डायरेक्टर शूजित सरकार ने ट्वीट के जरिये फैंस को दी. इरफान के जाने से मनोरंजन जगत ने अनमोल कलाकार को खो दिया.

Also Read: मां की मौत के तीन दिन बाद अभिनेता Irrfan Khan की भी मौत, लंबे समय से थे बीमार

इरफान काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. हाल ही में उन्हें इंफेक्शन हो गया था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इरफान की सलामती की दुआ न सिर्फ उनके साथी कलाकार कर रहे थे, बल्कि उनके फैंस भी उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद थे. इरफान खान ने पिछले कई सालों से लोगों के दिलों में यह जगह अपने काम, अपनी एक्टिंग से कायम की थी.

नयी पीढ़ी में यह बात कम ही लोग जानते होंगे कि इरफान खान ने फिल्मों में आने से पहले कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया. उन्होंने बड़े पर्दे पर आने से पहले कई साल छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. आइए जानें कुछ ऐसे ही सीरियल्स के बारे में-

Also Read: Irrfan khan death: मां की अंतिम आरजू पूरी नहीं कर सके इरफान खान, जिंदगी से जंग हारे

चंद्रकांता

90 के दशक में दूरदर्शन का मशहूर टीवी शो चंद्रकांता ने बच्चे, बूढ़े और जवान, हर किसी का दिल जीत लिया था. इस सीरियल में इरफान खान को भी काम करने का मौका मिला था. उन्होंने सीरियल में बद्रीनाथ और सोमनाथ का किरदार निभाया था. शो में दर्शकों को इरफान की कॉमेडी भी देखने को मिली थी. इस सीरियल के जरिये इरफान ने घर-घर में पहचान बनायी और यहीं से उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुले.

बनेगी अपनी बात

यह शो भी अपने समय में सुपरहिट था, जिसने अपनी कहानी से हर किसी का दिल जीता था. देश के पहले सैटेलाइट चैनल जी टीवी पर दिखाये गए इस सीरियल में इरफान खान ने एक अधेड़ उम्र के पिता का रोल निभाया था. उनके काम को देख हर कोई प्रभावित हुआ था. यह शो टीवी पर चार साल तक दर्शकों को एंटरटेन करता रहा. इस सीरियल की कहानी सुतापा ने लिखी थी जिन्होंने बाद में इरफान खान के साथ शादी रचायी.

Also Read: Irrfan Khan Death: इरफान खान के निधन से आहत बॉलीवुड, कहा- इतनी जल्दी छोड़ गये…

चाणक्य

चाणक्य सीरियल दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था. उस शो ने लंबे समय तक लोगों के दिल में गहरी छाप छोड़ी थी. उस शो से जुड़े हर कलाकार ने बढ़िया काम किया था. इसी कड़ी में एक्टर इरफान खान ने भी चाणक्य में अहम रोल निभाया था. वह सेनापति भद्रशील बने थे और उनके क्लासिक लुक ने हर किसी को प्रभावित किया था. लॉकडाउन में इस शो का पुन: प्रसारण दूरदर्शन पर रोजाना शाम पांच बजे हो रहा है.

जय हनुमान

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला शो जय हनुमान अपने जमाने में सुपरहिट साबित हुआ था. इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस सीरियल में इरफान खान ने एक अहम किरदार निभाया था. शो में इरफान खान महर्षि वाल्मीकि बने थे. उनके उस अंदाज को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

Also Read: Irrfan khan death: इरफान खान का आखिरी इमोशनल ट्वीट, Mr. Champak दुनिया को सिखा गए प्यार के असली मायने

श्रीकांत

एक्टर इरफान खान ने बतौर एक्टर सीरियल भारत एक खोज से अपना डेब्यू किया था. लेकिन असल मायनों में उन्हें पहचान मिली थी सीरियल श्रीकांत की बदौलत, क्योंकि इस शो के जरिये लोगों ने इरफान की बेहतरीन एक्टिंग देखी थी. इस सीरियल में इरफान ने एक निगेटिव किरदार प्ले किया था. शो में इरफान के अलावा फारुख शेख और सुजाता मेहता जैसे कलाकारों ने काम किया था. लॉकडाउन के बीच इस सीरियल का फिर प्रसारण शुरू किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >