अरुणिता कांजीलाल ने रोमांटिक अंदाज में पवनदीप संग मनाया अपना जन्मदिन, कपल को साथ देखकर फैंस बोले- शादी कब…

सिंगर पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल ने इंडियन आइडल 12 में अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से काफी सुर्खियां बटौरी थी. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पवन अरुणिता का जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं.

इंडियन आइडल (Indian Idol) टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो में से एक है. इस शो के हर सीजन में कई जोड़ियां बनती है, जिसे दर्शक भी पसंद करते हैं. शो का 12वां सीजन तो आप सभी को याद ही होगा, इस सीजन में दो पॉपुलर कंटेस्टेंट पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) आए थे, जिन्होंने पूरे देश का दिल जीत लिया. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री के चर्चें आज भी है. ये कपल शो के बाद भी एक दूसरे के साथ रहते हैं और अभी तक कई म्यूजिक वीडियोज में एक साथ काम भी कर चुके हैं.

पवन ने मनाया अरुणिता का जन्मदिन

अब अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पवन अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड अरुणिता का जन्मदिन मनाते दिखाई दे रहे हैं. दोनों के साथ उनकी अपकमिंग लव ट्रैक की टीम भी मौजूद थी. वीडियो में अरु केक काट रही हैं और सबी तालियां बजा रहे हैं. वह सबसे पहले सलीम मर्चेंट को केक खिलाती हैं और उनसे आशीर्वाद लेती हैं. बाद में पवन को केक खिलाती है, सिंगर भी बड़े प्यार से अरुणिता को केक खिलाते हैं. वीडियो के कैप्शन में अरुणिता ने लिखा, “मेरे जन्मदिन को इतना खास और यादगार बनाने के लिए धन्यवाद @pawandeeprajan @choklate.pi @shivansh.j @misbahaliproductions @darshulicious @jyotideep_rajan.”

https://www.instagram.com/arunitakanjilal/?hl=en
फैंस कर रहे कमेंट

अरुणिता के वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अरुणिता तुम सिर्फ प्यार हो…चमकती रहो और मुस्कुराती रहो, हमेशा आशा है कि तुम्हारे जीवन की हर इच्छा सच हो”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”पवनदीप और अरुणिता तुम एक साथ कितने प्यारे लगते हो…शादी कर लो फिर जितनी चाहे उतनी म्यूजिक वीडियो बनाना”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”पवनू के दिल से आशीर्वाद अरुणिता अरुदीप मैडम ..हमेशा अरुदीप जन्मों-जन्मों तक साथ रहें”.

Also Read: Rakhi Sawant Pregnant: क्या मां बनने वाली हैं राखी सावंत, प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर कही ये बात
अच्छे दोस्त हैं अरुणिता-पवनदीप

इंडियन आइडल 12 पर पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी काफी हिट रही थी. पवनदीप विजेता रहे थे, जबकि अरुणिता फर्स्ट रनर-अप रही थी. सायली कांबले शो की सेकेंड रनरअप रहीं. इंडियन एक्सप्रेस के साथ बाद में एक इंटरव्यू में पवनदीप ने फाइनल के बाद अरुणिता से जो कहा था, “हमारे पास बोलने के लिए ज्यादा समय नहीं है, लेकिन मंच पर अरुणिता ने बधाई दी और कहा कि वह वास्तव में मेरे लिए खुश हैं.” हालांकि दोनों ने हमेशा से कहा है कि उनके बीच अच्छी दोस्ती है और दोनों एक अच्छा रिश्ता साझा करते हैं. दोनों को सुपरस्टार सिंगर 2 में मेंटर के रूप में भी देखा गया था. यह मोहम्मद फैज थे, जिन्होंने अरुणिता की कप्तानी में शो जीता था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >