IMDb Highest Rated Web Series: इन वेब सीरीज को अब तक नहीं देखा तो क्या देखा, OTT पर जरूर करें एंजॉय

IMDb Highest Rated Web Series: अगर आप फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी सीरीज की लिस्ट लेकर आए है, जिसे आप घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं. IMDb पर भी इसे धांसू रेटिंग मिली है. लिस्ट में सैक्रेड गेम्स से लेकर मिर्जापुर तक शामिल है.

IMDb Highest Rated Web Series: आज कल लोग बाहर जाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं और घर बैठकर ही वेब सीरीज और फिल्मों को एंजॉय करते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे सीरीज के बारे में बताएंगे, जो आपको एंटरटेनमेंट का डबल डोज देगा. साथ ही इसे IMDb काफी अच्छी रेटिंग मिली है.

Sacred games


सैक्रेड गेम्स
भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक, सेक्रेड गेम्स को IMDb पर काफी अच्छी रेटिंग मिली है. सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये सीरीज आपको एंटरटेनमेंट के रोलर-कोस्टर राइड पर लेकर जाएगा. आप नेटफ्लिक्स पर इसे एंजॉय करें.

Mirzapur

मिर्जापुर
कालीन भैया और गुड्डु की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का हर कोई इंतजार कर रहा है. इसके पहले दो पार्ट काफी पॉपुलर हुए थे. सीरीज अखंडानंद त्रिपाठी पर केंद्रित है, जिसे कालीन भैया के नाम से भी जाना जाता है, जो मिर्ज़ापुर में अवैध संचालन चलाने वाला एक आपराधिक मास्टरमाइंड है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Scam 1992

स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी
हंसल मेहता की स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी को भी IMDb पर धांसू रेटिंग मिली है. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. यह सीरीज एक स्टॉकब्रोकर के जीवन के इर्द-गिर्द धूमता है, जिसने नियमों का उल्लंघन किया और 1992 में अपने कुख्यात स्टॉक मार्केट घोटाले से देश को हिला दिया.

Aspirants

एस्पिरेंट्स
नवीन कस्तूरिया, शिवांकित परिहार, अभिलाष थपलियाल, नमिता दुबे और सनी हिंदुजा स्टारर एस्पिरेंट्स, तीन यूपीएससी उम्मीदवारों पर आधारित है जो दिल्ली के राजिंदर नगर में परीक्षा के लिए पढ़ाई करते समय दोस्त बन जाते हैं. इस वेब सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Kota factory

कोटा फैक्ट्री
कोटा फैक्ट्री, आईआईटी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पर बेस्ड है. इसमें उनकी चुनौतियों को दिखाया गया है. आप इस वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

पंचायत
पंचायत एक दिल छू लेने वाला वेब सीरीज है. जिसमें जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव की शानदार एक्टिंग आपको खूब एंटरटेन करेगा. इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Pataal lok


पाताल लोक
यदि आप मिर्ज़ापुर और सेक्रेड गेम्स जैसे रहस्यमय वेब सीरीज के फैन है, तो पाताल लोक आपको खूब एंटरटेन करेगा. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read- OTT Releases This Weekend: इस हफ्ते देख डालें ये नई रिलीज फिल्में और वेब सीरीज, बिल्कुल भी नहीं होंगे बोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >