IMDB ने पॉपुलर वेब सीरीज की लिस्ट की जारी, ‘सेक्रेड गेम्स’ ने सबको छोड़ा पीछे, Mirzapur को मिला ये नंबर

आईएमडीबी 50 सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज की लिस्ट जारी करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस लिस्ट में द फैमिली मैन, असुर, मिर्जापुर, स्कैम 1992 द हर्षद मेहता स्टोरी, जैसे वेब सीरीज का नाम है.

IMDb Top 50 Web Series: आईएमडीबी (IMDb) ने 50 सबसे लोकप्रिय भारतीय वेब सीरीज की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में 50 ऐसे सीरीज है, जिसे दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसन्द किया और उनपर जमकर प्यार लुटाया. इस लिस्ट में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी + हॉटस्टार, ZEE5, SonyLIV, MX प्लेयर, वूट और JioCinema सहित 12 अन्य प्लेटफार्मों के सीरीज शामिल है. पहले नंबर पर सेक्रेड गेम्स है. इस सीरीज में कई बड़े एक्टर्स ने काम किया है.

50 सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज

आईएमडीबी ने आईएमडीबी 50 सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज की लिस्ट जारी करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में सारे वेब सीरीज की झलक है उसके साथ उनका नंबर भी उनपर लिखा हुआ है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है, IMDb की अब तक की 50 सबसे लोकप्रिय भारतीय वेब सीरीज़ यहां हैं! इस पोस्ट को सेव कर अपनी वॉच लिस्ट कंप्लीट करें. इसपर यूजर्स रिएक्ट भी कर रहे है.

यहां देखिए पूरी लिस्ट

1. सेक्रेड गेम्स

2. मिर्जापुर

3. स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी.

4. द फैमिली मैन

5. एस्पिरेंट्स

6. क्रिमिनल जस्टिस

7. ब्रेथए

8. कोटा फैक्ट्री

9. पंचायत

10. पाताल लोक

11. स्पेशल ओ.पी.एस

12. असुर: वेलकम टू योर डार्क साइड

13. कॉलेज रोमांस

14. अपहरण

15. फ्लेम्स

16. ढिंढोरा

17. फ़र्ज़ी

18. आश्रम

19. इनसाइड एज

20. अनदेखी

21. आर्या

22. गुल्लक

23. टीवीएफ पिचर्स

24. रॉकेट बॉयज़

25. दिल्ली क्राइम

26. कैम्पस डायरी

27. ब्रोकन बट ब्यूटीफुल

28. जामताड़ा : सबका नंबर आएगा

29. ताज़ा ख़बर

30. अभय

31.हॉस्टल डेज़

32. रंगबाज़

33. बंदिश बैंडिट

34. मेड इन हेवन

35.इम्मचुरे

36.लिटिल थिंग्स

37. द नाइट मैनेजर

38. कैंडी

39. बिच्छू का खेल

40. दहन : राकण का रहस्य

41. जेएल 50

42. राणा नायडू

43. रे

44. सनफ्लावर

45. एनसीआर डेज

46. महारानी

47. मुंबई डायरीज 26/11

48. चाचा विधायक हैं हमारे

49. ये मेरी फैमिली

50. आरण्यक

Also Read: Mirzapur 3: कालीन भैया से छिनेगी सत्ता? गुड्डू पंडित से मुन्ना भैया की मौत का बदला लेगी माधुरी,कहानी आई सामने!

नंबर एक पर है सेक्रेड गेम्स

लिस्ट में नंबर एक पर है. सेक्रेड गेम्स में सैफ अली खान ने भी मुख्य भूमिका निभाई. राधिका आप्टे, सुरवीन चावला, राजश्री देशपांडे, जतिन सरना और अन्य ने शो में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं. दूसरे सीज़न में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, रणवीर शौरी, कल्कि कोचलान, अमृता सुभाष और अन्य सीरीज में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >