सारा अली खान को कितना जानते हैं? बर्थडे पर जानिए एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें

1 / 7
सारा अली खान को कितना जानते हैं? बर्थडे पर जानिए एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें
फुल स्क्रीन में देखें

सारा अली खान, फोटो - इंस्टाग्राम

सारा अली खान के जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से. एक स्टार किड होने के साथ-साथ पढ़ाई और फिटनेस पर भी देती हैं ध्यान. मां अमृता सिंह से है खास रिश्ता.

2 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

सारा अली खान, फोटो - इंस्टाग्राम

स्टार किड, लेकिन पढ़ाई में भी आगे

सारा अली खान सिर्फ फिल्मी परिवार से आने के लिए नहीं जानी जातीं. बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री एंड पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

सारा अली खान, फोटो - इंस्टाग्राम

मां अमृता के बेहद करीब हैं सारा

सारा अपनी मां अमृता सिंह के काफी करीब हैं. दोनों की बॉन्डिंग कई मौकों पर देखने को मिलती है. सारा अक्सर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं और उनके साथ बिताए खास पलों की झलक फैंस को दिखाती हैं.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

सारा अली खान, फोटो - इंस्टाग्राम

घूमने की शौकीन हैं सारा

सारा अली खान को घूमना काफी पसंद है. वह अक्सर परिवार और दोस्तों के साथ अलग-अलग जगहों पर छुट्टियां मनाती नजर आती हैं. अपनी ट्रैवल डायरी की तस्वीरें भी वह सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

सारा अली खान, फोटो - इंस्टाग्राम

मंदिरों में दर्शन करना भी पसंद

सारा कई बार देश के अलग-अलग मंदिरों में दर्शन करती नजर आई हैं. केदारनाथ से लेकर दूसरे धार्मिक स्थलों तक वह अपनी यात्राओं की तस्वीरें शेयर करती रही हैं. मंदिर जाने को लेकर कई बार वह सोशल मीडिया पर चर्चा में भी रहीं.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

सारा अली खान, फोटो - इंस्टाग्राम

फिटनेस का रखती हैं पूरा ध्यान

फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने के साथ सारा अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देती हैं. वह जिम में वर्कआउट करने के अलावा योग और दूसरी एक्सरसाइज भी करती हैं. उनकी फिटनेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलती हैं.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

सारा अली खान, फोटो - इंस्टाग्राम

‘नमस्ते दर्शकों’ से बना खास अंदाज

सारा का ‘नमस्ते दर्शकों’ बोलने का अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया. वह अपने कई वीडियो की शुरुआत इसी अंदाज में करती हैं. उनका देसी और मजेदार अंदाज फैंस को उनसे जोड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >