अगर आप भी बनना चाहते हैं फेमस YouTuber, तो CarryMinati-भुवन बाम से सीखें, जानें देश के 5 सबसे अमीर यूट्यूबर

आजकल के यूथ यूट्यूब पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं. उनके मन में ये इच्छा भी जागती है कि काश वो भी फेमस यूट्यूबर की तरह होते. तो आज हम आपको बताते हैं कि ये लोग रातों-रात फेमस नहीं हुए, बल्कि काफी ज्यादा मेहनत की, तब जाकर पॉपुलैरिटी का स्वाद चखा.

यूट्यूब दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म में से एक है. बीते कुछ सालों में यूट्यूब की लोकप्रियता भारत में आसमान छू गई है. आजकल तो हर कोई अपना ब्लॉग चलाता है, और अलग-अलग तरह के कंटेंट जेनरेट करता है. इसमें बड़े-बड़े सेलेब्स का नाम भी शामिल है, जो अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए उन्हें अपडेट्स देते हैं. हालांकि अगर हम भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर के बारे में बात करें तो इनमें ऐसे लोगों का नाम है, जो पहले काफी गरीब हुआ करते थे, हालांकि अपनी मेहनत से आज उन्होंने शौहरत का स्वाद चखा और हर कोई उन्हें जानता है.

कैरी मिनाटी (अजय नागर)

कैरीमिनाटी के नाम से मशहूर अजय नागर एक फेमस यूट्यूबर हैं और उनके 35 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. बिजनेस कनेक्ट इंडिया के मुताबिक, कैरीमिनाटी की कुल संपत्ति 3.5 मिलियन डॉलर (करीब 26 करोड़ रुपये) है. वह अपने यूट्यूब चैनल पर रोस्टिंग वीडियो और डिस ट्रैक बनाता है.

भुवन बाम

भुवन बाम भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले YouTubers में से एक हैं. उनके कॉमेडी चैनल ‘BB की वाइन’ के 25 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं. वह सिर्फ एक कॉमेडियन ही नहीं बल्कि सक्सेसफुल राइटर, सिंगर और एक्टर है. वह अपने वीडियो में भुवन, बंछोडदास, समीर फुद्दी, टीटू मामा, बबलू, जानकी, श्रीमती वर्मा, अदरक बाबा, मिस्टर होला, पापा माकिचु और जासूस मंगलू जैसे कई किरदार निभाते हैं. उनकी वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’, जिसमें भुवन ने इन सभी किरदार को निभाया, एक बड़ी हिट बन गई. बिजनेस कनेक्ट इंडिया के मुताबिक, 2021 में भुवन बाम की कुल संपत्ति 3 मिलियन डॉलर (25 करोड़ रुपये) है.

आशीष चंचलानी

आशीष चंचलानी के YouTube चैनल, जिसका नाम आशीष चंचलानी वाइन है, के 27 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर है. दर्शक उनकी कॉमेडी को काफी पसंद करते हैं. कई वीडियोज में तो आशीष अपनी मम्मी की एक्टिंग करते है, जिसके व्यूज मिलियंस में जाते हैं. बिजनेस कनेक्ट इंडिया के मुताबिक आशीष चंचलानी की कुल संपत्ति 2021 में 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर या लगभग 29 करोड़ रुपये होने का अनुमान है.

अमित भड़ाना

अमित भड़ाना के YouTube पर 23.8 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं. उनका एक वीडियो YouTube की 2018 ग्लोबल टॉप 10 वीडियो सूची में दिखाया गया था. हाल ही में, उन्होंने राजेश शर्मा, हेमंत पांडे, मनोज बख्शी और मनोज जोशी जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम किया. बिजनेस कनेक्ट इंडिया के मुताबिक, अमित भड़ाना की कुल संपत्ति करीब 57 लाख डॉलर है.

Also Read: Bhuvan Bam: कभी घंटों लाइन में खड़े रहने पर भी नहीं मिलती थी नौकरी, जानें भुवन बम का स्टारडम से पहले का संघर्ष
गौरव चौधरी

गौरव चौधरी उर्फ टेक्निकल गुरुजी की कुल संपत्ति 2021 तक 45 मिलियन अमेरिकी डॉलर या 326 करोड़ रुपये है. उन्होंने फोर्ब्स इंडिया की 30 अंडर 30 सूची में जगह बनाई थी. उनके दो YouTube चैनल हैं – टेक्निकल गुरुजी जिसके 21.6 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और गौरव चौधरी जिनके 4.99 मिलियन सब्सक्राइबर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >