अहंकार तो रावण का भी..' Honey Singh ने म्यूजिक लेबल पर लगाया हरासमेंट का आरोप, कहा - गाने नहीं बन पा रहे

मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह ने एक म्यूजिक लेबल पर मानसिक रूप से परेशान करने और गानों के रिलीज में रुकावट डालने का गंभीर आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में यश के रावण वाले लुक की जमकर तारीफ की.

Honey Singh on Music Label Harassment: सिंगर और रैपर हनी सिंह ने एक म्यूजिक लेबल पर उन्हें लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है. हालांकि, उन्होंने लेबल का नाम नहीं बताया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में हनी सिंह ने कहा कि इस विवाद की वजह से उनका काम प्रभावित हो रहा है और वह पहले की तरह नए गाने रिलीज नहीं कर पा रहे हैं.

What Honey Singh Said: क्या कहा हनी सिंह ने 

हनी सिंह ने यह बात एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कही. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से एक लेबल के साथ चल रहे विवाद ने उन्हें काफी परेशान कर रखा है. उन्होंने कहा कि अगर यह समस्या नहीं होती, तो वह हर महीने कई नए गाने अपने फैंस के लिए रिलीज कर सकते थे.

लेबल के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा कि उन्हें काफी परेशान किया गया है. उन्होंने कहा,

"एक लेबल ने मुझे इतना तंग किया हुआ है। मेरा भोलेनाथ देख रहा है. अगर उन्हें लगता है कि वे बहुत बड़े हैं, तो वो अहंकार तो रावण का भी नहीं रहा, मेरे दोस्तों."

Music Label Harassment Has Affected his Outputs: म्यूजिक लेबल की परेशानियों के कारण गानों का आउटपुट कम 

हनी सिंह ने आगे कहा कि म्यूजिक लेबल से जुड़ी परेशानियों की वजह से उनके गानों का आउटपुट कम हुआ है. उन्होंने बताया कि अगर ये दिक्कतें नहीं होतीं, तो वह एक महीने में करीब पांच गाने तक रिलीज कर सकते थे. उन्होंने यह भी बताया कि इस स्थिति ने उन्हें काफी डिस्टर्ब कर रखा है.

Honey Singh on Ramayana: रामायण को लेकर भी बोले हनी सिंह

इसी इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हनी सिंह ने अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के बारे में भी बात की. उन्होंने फिल्म का टीजर देखने की बात कही और यश के रावण के किरदार की तारीफ की. हनी सिंह को यश का लुक और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी काफी प्रभावशाली लगी.

हनी सिंह ने कहा कि 'रामायण' की कहानी से उनका भावनात्मक जुड़ाव है. उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म उस कहानी और भावनाओं का सम्मान करेगी, जिसे उन्होंने बचपन से देखा और सुना है. उन्होंने दिल्ली और करमपुरा में बचपन के दिनों में रामलीला देखने की याद भी शेयर की. उनका कहना था कि फिल्म बनाते समय मेकर्स इस बात का ध्यान रखें कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत न हों.

When Ramayana Will Release: कब रिलीज होगी 'रामायण'?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है. फिल्म का पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा. यह दिवाली से दो दिन पहले रिलीज होने जा रही है. फिल्म के दूसरे पार्ट को 2027 की दिवाली के आसपास रिलीज किए जाने की उम्मीद है, हालांकि इसकी आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है. मेकर्स ने फिल्म का अंग्रेजी ट्रेलर भी जारी किया है.

यह भी पढ़ें: अचानक क्यों कैंसल हुआ हनी सिंह का कॉन्सर्ट? अब खुद आकर बताई वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >