OMG! अपने खून से बनी फेस क्रीम लगाती है यह मॉडल

लॉस एंजिलिस : टॉप अमेरिकी मॉडल हैली बाल्डिवन ने इस बात का खुलासा किया है कि वह अपने खून से बना फेस क्रीम लगाती हैं. लुक मैगजीन ने 20 वर्षीय हैली बाल्डिवन के हवाले से एक खबर छापी है, जिसमें उन्होंने कहा है किवह एक स्किन स्पेशलिस्ट से मिलीं, जिसने उनके हाथ से उनका खून […]

लॉस एंजिलिस : टॉप अमेरिकी मॉडल हैली बाल्डिवन ने इस बात का खुलासा किया है कि वह अपने खून से बना फेस क्रीम लगाती हैं.

लुक मैगजीन ने 20 वर्षीय हैली बाल्डिवन के हवाले से एक खबर छापी है, जिसमें उन्होंने कहा है किवह एक स्किन स्पेशलिस्ट से मिलीं, जिसने उनके हाथ से उनका खून लेकर उसमें अन्य सामग्री मिलाने से पहले एक विशेष मशीन के जरिये उसे फिल्टर किया.

बाल्डविन ने मैगजीन को बताया कि मैं अपनी स्किन स्पेशलिस्ट की ओर से दी गयी लोशन का इस्तेमाल करती हूं, जिसने लोशन बनाने के लिए मेरा खून लिया था.

उन्होंने बताया कि एक मशीन में उनकी रक्त कोशिकाओं को अलग कर उनके लिए क्रीम तैयार किया गया, वह इसे अनोखा मानती हैं.

यह पूछे जाने पर कि अगर एक शो के पहले वह चेहरे पर मुंहासे या धब्बे के साथ जागती हैं तो वह क्या करेंगी तो उन्होंने कहा कि वह अपनी त्वचा को लेकर बेहद संजीदा रहती हैं, ऐसे में वह परेशान हो जाएंगी और सोचेंगी क्या वास्तव में ऐसा हुआ है?

उनका कहना है कि वह अपनी त्वचा की अच्छी तरह देखभाल करती हैं, इसलिए ऐसी समस्या का उन्हें बहुत कम सामना करना पड़ता है, लेकिन ऐसा कुछ होने पर धैर्य रखने की जरूरत होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
US

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >