वीआईपी संस्कृति खत्म करने की पीएम की पहल को प्रीति जिंटा ने सराहा

चंडीगढ़ : अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सरकार द्वारा देश में वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए उठाये गये कदमों की प्रशंसा की है. प्रीति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि इससे आम नागरिकों की जिंदगी में बदलाव आता है. जिंटा ने बताया, हमारे प्रधानमंत्री के लिए हर शख्स महत्वपूर्ण है और […]

चंडीगढ़ : अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सरकार द्वारा देश में वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए उठाये गये कदमों की प्रशंसा की है. प्रीति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि इससे आम नागरिकों की जिंदगी में बदलाव आता है.

जिंटा ने बताया, हमारे प्रधानमंत्री के लिए हर शख्स महत्वपूर्ण है और वह इसे मानते भी हैं. मुझे लगता है कि हम खुशकिस्मत हैं कि हमें ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो न सिर्फ देश को आगे ले जाने के बारे में सोचते हैं बल्कि हर नागरिक को भी आगे ले जाने के बारे में सोचते हैं. उन्होंने स्वच्छ भारत और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान की भी सराहना की.

उन्होंने कहा, मुझे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान भी पसंद है. एक महिला के तौर पर सुरक्षा और शिक्षा के मुद्दे महत्वपूर्ण हैं. मैं सैन्य पृष्ठभूमि से आयी हूं और यह देखकर अच्छा लगात है कि प्रधानमंत्री जी देशभक्ति और हमारे जवानों के बारे में बात कर रहे हैं. मैं खुश हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >