तेज रफ्तार गाड़ी चलाने पर केली जेनर पर जुर्माना

रीयलिटी टीवी स्टार केली जेनर को सप्ताहांत मालिबू में कथित तौर पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के लिए जुर्माना भरना पड़ा.टीएमजैड ऑनलाइन की खबर के अनुसार 16 वर्षीय टीवी स्टार अपनी मर्सिडीज बेंज एसयूवी को बहुत तेज रफ्तार से चला रही थीं. इसके बाद उनकी गाड़ी रोककर पुलिस अधिकारी ने उन्हें कार से उतारा […]

रीयलिटी टीवी स्टार केली जेनर को सप्ताहांत मालिबू में कथित तौर पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के लिए जुर्माना भरना पड़ा.टीएमजैड ऑनलाइन की खबर के अनुसार 16 वर्षीय टीवी स्टार अपनी मर्सिडीज बेंज एसयूवी को बहुत तेज रफ्तार से चला रही थीं. इसके बाद उनकी गाड़ी रोककर पुलिस अधिकारी ने उन्हें कार से उतारा और उन पर जुर्माना लगाया.

जेनर ने पिछले साल 12 अगस्त को ड्राइविंग टेस्ट दिया था जिसमें वह सफल रही थीं। यह कार उनके मातापिता ने उन्हें उनके जन्मदिन के तोहफे के रुप में दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >