दोबारा पुनर्वास केंद्र जाएंगे स्कॉट डिसिक

रियल्टी टीवी स्टार कर्टनी करदाशियां नशे की आदी अपने ब्वॉयफ्रेंड स्कॉट डिसिक को फिर से पुनर्वास केंद्र जाने के लिए मना रही हैं.रडार ऑनलाइन के अनुसार, शराब पीने की लत के कारण डिसिक (30 )वर्ष 2010 में पुनर्वास केंद्र गए थे. ऐसा बताया जा रहा है कि अक्तूबर में अपनी मां के निधन के बाद […]

रियल्टी टीवी स्टार कर्टनी करदाशियां नशे की आदी अपने ब्वॉयफ्रेंड स्कॉट डिसिक को फिर से पुनर्वास केंद्र जाने के लिए मना रही हैं.रडार ऑनलाइन के अनुसार, शराब पीने की लत के कारण डिसिक (30 )वर्ष 2010 में पुनर्वास केंद्र गए थे. ऐसा बताया जा रहा है कि अक्तूबर में अपनी मां के निधन के बाद से डिसिक ने फिर से अधिक मात्र में शराब पीना शुरु कर दिया है.

एक सूत्र ने बताया कि कर्टनी चाहती हैं कि उनके ब्वॉयफ्रेंड दोबारा पुनर्वास केंद्र जाएं ताकि वह नशे की लत से छुटकारा पा सकें. दोनों का अगले वर्ष विवाह करने का इरादा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >