मंडेला को एल्बम के माध्यम से श्रद्धांजलि देंगे इदरिस एल्बा

लॉस एंजिलिस : लॉंग वाक टू फ्रीडम में नेल्सन मंडेला की भूमिका निभाने वाले अभिनेता इदरिस एल्बा ने कहा है कि उनकी अगली एल्बम पूर्व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति दिवंगत नेल्सन मंडेला को एक श्रद्धांजलि होगी. एंटरटेनमेंट वाइज के अनुसार 41 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि प्रसिद्ध नेता के जीवन को लेकर वह नया एल्बम बनाने […]

लॉस एंजिलिस : लॉंग वाक टू फ्रीडम में नेल्सन मंडेला की भूमिका निभाने वाले अभिनेता इदरिस एल्बा ने कहा है कि उनकी अगली एल्बम पूर्व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति दिवंगत नेल्सन मंडेला को एक श्रद्धांजलि होगी. एंटरटेनमेंट वाइज के अनुसार 41 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि प्रसिद्ध नेता के जीवन को लेकर वह नया एल्बम बनाने को प्रेरित हुए जिसका शीर्षक माई मंडेला होगा.

उन्होंने कहा, मैं दक्षिण अफ्रीका वापस गया और कुछ महान संगीतकारों के साथ काम किया. मुझे एल्बम पर गर्व है. मैं फिल्म का प्रदर्शन पूरा होने तक इंतजार करुंगा ताकि कोई भ्रम की स्थिति पैदा न हो, लेकिन मैं इसे नए साल में रिलीज करुंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >