बच्चों को मेरा काम बहुत आसान लगता है : एंजेलिना जोली

लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड की स्टार एंजेलिना जोली का कहना है कि उनके बच्चों को उनका काम बहुत ही ज्यादा आसान लगता है. जोली और उनके छह में से चार बच्चों पैक्स (12 साल), जहरा (10 साल), शिलोह (नौ साल) और नॉक्स (सात साल) ने ‘कुंग फू पांडा 3′ में साथ काम किया है. एक्स्ट्रा […]

लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड की स्टार एंजेलिना जोली का कहना है कि उनके बच्चों को उनका काम बहुत ही ज्यादा आसान लगता है. जोली और उनके छह में से चार बच्चों पैक्स (12 साल), जहरा (10 साल), शिलोह (नौ साल) और नॉक्स (सात साल) ने ‘कुंग फू पांडा 3′ में साथ काम किया है.

एक्स्ट्रा टीवी की खबर के अनुसार, इस प्रोजेक्ट पर काम करने के बाद 40 वर्षीय जोली ने कहा कि उनके बच्चों के मन में उनके काम के बारे में बिल्कुल ही अलग धारणा है. जोली ने कहा कि बच्चों ने फिल्म के लिए अपनी आवाजें दी हैं और उन्होंने पूरी गंभीरता के साथ रिकॉर्डिंग करवाई. ‘लेकिन उन्हें लगता है कि मम्मी का काम बहुत ही आसान है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >