ईवा मेंडेस और रयान गोसलिंग अभी भी हैं साथ

हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा मेंडेस ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि रयान गोसलिंग के साथ उनका संबंध समाप्त हो गया है.हैलो मैग्जीन की खबरों के मुताबिक, सप्ताहांत में यह खबर आयी थी कि इस जोड़ी के बीच अलगाव हो गया है. ईवा के एक प्रतिनिधि ने बताया कि यह खबर […]

हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा मेंडेस ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि रयान गोसलिंग के साथ उनका संबंध समाप्त हो गया है.हैलो मैग्जीन की खबरों के मुताबिक, सप्ताहांत में यह खबर आयी थी कि इस जोड़ी के बीच अलगाव हो गया है.

ईवा के एक प्रतिनिधि ने बताया कि यह खबर पूरी तरह से गलत है. कार्यक्रम ‘द प्लेस बियोंड द प्रिंस’ में एक साथ काम करने के दौरान सितंबर 2011 में 32 वर्षीय गोसलिंग और 39 वर्षीय मेंडेस एक दूसरे से प्यार करने लगे थे. ईवा के प्रतिनिधि के अनुसार, यह रिश्ता अब तक कायम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >