75 की उम्र में विवाह करने पर विचार कर सकती हैं शोंडा राइमेज

लॉस एंजिलिस : ‘ग्रेज एनाटॉमी’ की निर्माता शोंडा राइमेज ने स्वीकार किया है कि जब वह 75 साल की होंगी तो विवाह करने पर विचार कर सकती हैं. पूर्व में उन्होंने कहा था कि वह कभी विवाह नहीं करेंगी. पीपल मैग्जीन की खबर के मुताबिक, राइमेज उस वक्त सुखियों में आ गयी थी जब उन्होंने […]

लॉस एंजिलिस : ‘ग्रेज एनाटॉमी’ की निर्माता शोंडा राइमेज ने स्वीकार किया है कि जब वह 75 साल की होंगी तो विवाह करने पर विचार कर सकती हैं. पूर्व में उन्होंने कहा था कि वह कभी विवाह नहीं करेंगी. पीपल मैग्जीन की खबर के मुताबिक, राइमेज उस वक्त सुखियों में आ गयी थी जब उन्होंने कहा था वह कभी विवाह नहीं करना चाहती.

लेकिन अब उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणियों में थोडी सी गुंजाइश है. जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह कभी विवाह करेंगी तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं मालूम. जैसा कि मैने किताब में कहा है ‘सालों में हां, संभव है जब मैं 75 साल की होउंगी या और भी कभी बाद में….. कौन जाने. हो सकता है मेरा मन बदल जाए लेकिन अभी मुझे ऐसा नहीं लगता.’

45 वर्षीया राइमेज का कहना है वह अपनी बेटियों… हार्पर (13 साल), इमर्सन (3 साल) और बेकेट (2 साल) को छोड कर किसी के भी साथ नहीं रहना चाहतीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >