बिलबोर्ड ने लेडी गागा को ”वुमेन ऑफ द ईयर” नामित किया

लॉस एंजिलिस : बिलबोर्ड पत्रिका अपने वार्षिक वुमेन इन म्यूजिक कार्यक्रम में पॉप स्टार लेडी गागा को सम्मानित करेगी जिसका प्रसारण पहली बार दिसंबर में लाइफटाइम पर किया जायेगा. ईऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार पत्रिका ने कहा है कि गागा को संगीत के क्षेत्र में उनके द्वारा प्राप्त किये गये छह ग्रैमी अवार्ड और अन्य […]

लॉस एंजिलिस : बिलबोर्ड पत्रिका अपने वार्षिक वुमेन इन म्यूजिक कार्यक्रम में पॉप स्टार लेडी गागा को सम्मानित करेगी जिसका प्रसारण पहली बार दिसंबर में लाइफटाइम पर किया जायेगा. ईऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार पत्रिका ने कहा है कि गागा को संगीत के क्षेत्र में उनके द्वारा प्राप्त किये गये छह ग्रैमी अवार्ड और अन्य असंख्य उपलब्धियों को देखते हुए मनोरंजन के क्षेत्र में उनके अतुल्य योगदान के लिए चुना गया है.

गायिका ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है कि उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि बिलबोर्ड ने उनको वुमेन ऑफ द ईयर के लिए नामित किया है. उन्होंने इसके लिए शुक्रिया कहा है और खुद को भाग्यशाली बताया है.

गागा ‘अमेरिकन हॉरर स्टोरी : होटल’ के आगामी सत्र से पहली बार अभिनय में पदार्पण करेंगी. इस अवार्ड के साथ ही वह टेलर स्विफ्ट, पिंक, कैटी पेरी और ब्योन्स की सूची में शामिल हो गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >