नताली पोर्टमैन को सताएगी लॉस एंजिलिस की याद

वर्ष 2014 के अंत में फ्रांस जा रही ‘ब्लैक स्वान’ की स्टार नताली पोर्टमैन ने कहा है कि उन्हें लॉस एंजिलिस की याद बहुत आएगी.न्यूयार्क पोस्ट की खबरों के मुताबिक, 32 वर्षीय अभिनेत्री फ्रांस जा रही है. उन्होंने माना है कि वह अपने पति बेंजामिन मिलीपैड के पेरिस ओपेरा बैलेट के साथ काम करना चाहती […]

वर्ष 2014 के अंत में फ्रांस जा रही ‘ब्लैक स्वान’ की स्टार नताली पोर्टमैन ने कहा है कि उन्हें लॉस एंजिलिस की याद बहुत आएगी.न्यूयार्क पोस्ट की खबरों के मुताबिक, 32 वर्षीय अभिनेत्री फ्रांस जा रही है. उन्होंने माना है कि वह अपने पति बेंजामिन मिलीपैड के पेरिस ओपेरा बैलेट के साथ काम करना चाहती हैं और इसीलिए अब वह फ्रांस में रहेंगी.

पोर्टमैन ने कहा ‘‘मुझेयहां रहना बहुत अच्छा लगता है. यह विश्व भर में सबसे रोमांचक स्थलों में से एक है. कला के मामले में यह वास्तव में केंद्र बिन्दु है. लेकिन अब मेरे लिए तो ऐसा मुश्किल है.’’अभिनेत्री ने बताया कि उनके पति के नये काम से वह हैरान लेकिन खुश हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >