सगाई की अंगूठी नीलाम कर रही हैं अभिनेत्री पामेला एंडरसन

लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन अपने परमार्थ संस्थान को लाभ पहुंचाने के लिए अपने पूर्व पति रिक सॉलोमन के साथ हुई अपनी सगाई की अंगूठी नीलाम कर रही हैं. ‘बेवॉच’ की पूर्व अभिनेत्री ने 2007 में सॉलोमन से शादी की थी लेकिन दो महीने के बाद वे अलग हो गये. ई ऑनलाइन की […]

लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन अपने परमार्थ संस्थान को लाभ पहुंचाने के लिए अपने पूर्व पति रिक सॉलोमन के साथ हुई अपनी सगाई की अंगूठी नीलाम कर रही हैं. ‘बेवॉच’ की पूर्व अभिनेत्री ने 2007 में सॉलोमन से शादी की थी लेकिन दो महीने के बाद वे अलग हो गये.

ई ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, दोनों के बीच फिर 2013 में रोमांस शुरु हुआ और एंडरसन ने जनवरी 2014 में इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने और पामेला ने फिर से शादी कर ली है. पिछले साल जुलाई में वे दोनों अलग हो गये थे. हीरे के इस अंगूठी की नीलामी 100,000 अमेरिकी डॉलर से शुरु होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >