हॉलीवुड कार्यक्रम के लिए लेडी गागा ने पहना सुंदर सफेद गाउन

लॉस एंजिलिस : प्राय: अजीबो-गरीब वेशभूषा में दिखने वाली पॉप गायक लेडी गागा हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन के ग्रान्ट्स बैंक्वेट में एक सुंदर सफेद गाउन पहनी हुई नजर आई. यह गाउन विवियन वेस्टवुड ने डिजाइन किया था. अपने रुपरंग एवं साज-सज्जा के लिए 29 वर्षीय गागा ने अपने बालों को खुला छोड रखा था और […]

लॉस एंजिलिस : प्राय: अजीबो-गरीब वेशभूषा में दिखने वाली पॉप गायक लेडी गागा हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन के ग्रान्ट्स बैंक्वेट में एक सुंदर सफेद गाउन पहनी हुई नजर आई. यह गाउन विवियन वेस्टवुड ने डिजाइन किया था. अपने रुपरंग एवं साज-सज्जा के लिए 29 वर्षीय गागा ने अपने बालों को खुला छोड रखा था और सिल्वर रंग का सुरमा और गुलाबी लिपस्टिक लगाई थी. कार्यक्रम में गागा को पुरस्कार देने का काम सौंपा गया था.

ऐस शोबिज के अनुसार पुरस्कार देने के अलावा उसने अपनी आने वाली सीरीज ‘अमेरिकन हॉरर स्टोरी: हॉटेल’ का प्रचार भी किया. कार्यक्रम के दौरान वह जेक गिलेनहाल, एमिनी ब्लंट, जेन फोंडा और जॉन हैम के साथ घुलमिल कर बातें करती नजर आईं.

सुनहरे बालों वाली सुंदरी ने इंस्टाग्राम पर सफेद गाउन में अपने तीन फोटो पोस्ट किए. एक तस्वीर में गागा कार की सीट में झुकते हुए अपनी आंखें बंद करती हुई दिखाई दे रही हैं. शीर्षक में उसने अपने गाउन डिजाइनर वेस्टवुड की तारीफ की है. शीर्षक में गागा ने कार्यक्रम के आयोजक का यह लिखकर सम्मान किया है, ‘‘आज रात के कार्यक्रम के लिए एचएफपीए और लॉरेजो का धन्यवाद.’’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >