इंस्‍टाग्राम पर फोटो डालकर विवादों में घिरी पॉपस्‍टार मैडोना

जानीमानी पॉपस्‍टार मैडोना ने एक तस्‍वीर इंस्‍टाग्राम में शेयर की है और इसके बाद उन्‍हें लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. इस तस्‍वीर में मैडोना के गोद लिये दो अश्‍वेत बच्‍चे डेविड रिची और मर्सी जेम्स उनके पैर की मालिश करते दिखाई दे रहे हैं. विरोध के साथ-साथ कुछ लोग उनकी प्रशंसा […]

जानीमानी पॉपस्‍टार मैडोना ने एक तस्‍वीर इंस्‍टाग्राम में शेयर की है और इसके बाद उन्‍हें लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. इस तस्‍वीर में मैडोना के गोद लिये दो अश्‍वेत बच्‍चे डेविड रिची और मर्सी जेम्स उनके पैर की मालिश करते दिखाई दे रहे हैं. विरोध के साथ-साथ कुछ लोग उनकी प्रशंसा भी कर रहे हैं.

इस तस्‍वीर में मैडोना लेटी हुई है और उनके दोनों बच्‍चे पैर मालिश कर रहे हैं. तस्‍वीर के साथ मैडोना ने लिखा है,’ ‘मां के लिए प्यार…डेविड और मर्सी पैर की मालिश करने में एक्‍सपर्ट हैं.’ इस तस्‍वीर में 56 वर्षीय मैडोना के विरोध में कई लोगों ने ट्वीट भी किया.

दरअसल कई लोगों ने मैडोना पर आरोप लगाया है कि उन्‍होंने गोद लिये बच्‍चों के अश्‍वेत होने के कारण उनसे गुलामों जैसा व्‍यवहार किया है. कुछ ने तो यह भी लिखा कि मैडोना ने गुलामों को गोद लिया है. फिलहाल मैडोना ने अबतक इस बारे में अपनी तरफ से कोई टिप्‍पणी नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >