एंजेलीना जोली की उंगली में दिखी शादी की नई अंगूठी..

अभिनेत्री एंजेलिना जोली की उंगली में नई अंगूठी देखी गई और इसके साथ ब्रैड पिट के साथ उनकी शादी की चर्चा गर्म हो गयी है. हाल ही में एंजेलिना को ऑस्ट्रेलिया में बॉन्डी बीच पर देखा गया था जहां उनके बाएं हाथ में दो अंगुठियां दिखी थीं.रडार ऑनलाइन की खबर के अनुसार, जोली की अंगुठी […]

अभिनेत्री एंजेलिना जोली की उंगली में नई अंगूठी देखी गई और इसके साथ ब्रैड पिट के साथ उनकी शादी की चर्चा गर्म हो गयी है. हाल ही में एंजेलिना को ऑस्ट्रेलिया में बॉन्डी बीच पर देखा गया था जहां उनके बाएं हाथ में दो अंगुठियां दिखी थीं.रडार ऑनलाइन की खबर के अनुसार, जोली की अंगुठी वाली तस्वीर के इंटरनेट पर छा जाने के बाद से ही पिट-जोली की गुप्त शादी की चर्चा गर्म है.

जोली की उंगलियों में मौजूद अंगुठी थोड़ी मोटी और वो सोने से भी ज्यादा कीमती धातु की थी.छह बच्चों की मां जोली जब मार्च में कॉन्गो और रवांडा की सद्भावना यात्र पर थीं तब उनकी उंगली में उनकी पांच लाख अमेरिकी डॉलर कीमत की मंगनी की अंगुठी की जगह एक साधारण सोने की अंगुठी देखी गई थी. हालांकि उन्होंने शादी की अफवाहों को खारिज कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >