सेलेना गोमेज को रुसी वीजा नहीं मिला

लास एंजिलिस :अभिनेत्री और गायिका सेलेना गोमेज को समलैंगिक अधिकारों पर उनके रवैए के कारण कई अनुरोधों के बावजूद रुस का वीजा नहीं मिल पा रहा है.गोमेज को इस महीने बाद में सेंट पीटर्सबर्ग के आइस पैलेस और मास्को के ओलीमीस्की स्टेडियम में कार्यक्रम पेश करना है, लेकिन उसे वहां का वीजा नहीं मिल पा […]

लास एंजिलिस :अभिनेत्री और गायिका सेलेना गोमेज को समलैंगिक अधिकारों पर उनके रवैए के कारण कई अनुरोधों के बावजूद रुस का वीजा नहीं मिल पा रहा है.गोमेज को इस महीने बाद में सेंट पीटर्सबर्ग के आइस पैलेस और मास्को के ओलीमीस्की स्टेडियम में कार्यक्रम पेश करना है, लेकिन उसे वहां का वीजा नहीं मिल पा रहा है. आयोजकों का कहना है कि रुस में नये समलैंगिकता विरोधी कानूनों की वजह से गोमेज को वीजा नहीं दिया गया. अधिकारियों ने ऐसे कलाकारों को वीजा देने के नियमों को कड़ा कर दिया है जो समलैंगिक और अन्य तरह के अप्राकृतिक यौन संबंधों की हिमायत करते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >