जैरेड लेटो के लिए प्रेरणा बने मैथ्यू मैक्कनॉगे

अभिनेता जैरेड लेटो मानते हैं कि ‘‘डलास बायर्स क्लब’’ के सह कलाकार मैथ्यू मैक्कनॉगे ने उन्हें पांच साल के अंतराल के बाद एक बार फिर अभिनय जगत में उतरने के लिए प्रेरित किया.यूएस मैगजीन की खबर के अनुसार, बड़े पर्दे से पांच साल तक दूर रहे 41 वर्षीय संगीतकार और अभिनेता आने वाली फिल्म ‘‘द […]

अभिनेता जैरेड लेटो मानते हैं कि ‘‘डलास बायर्स क्लब’’ के सह कलाकार मैथ्यू मैक्कनॉगे ने उन्हें पांच साल के अंतराल के बाद एक बार फिर अभिनय जगत में उतरने के लिए प्रेरित किया.यूएस मैगजीन की खबर के अनुसार, बड़े पर्दे से पांच साल तक दूर रहे 41 वर्षीय संगीतकार और अभिनेता आने वाली फिल्म ‘‘द डलास बायर्स क्लब’’ में मैक्कनॉगे के साथ नजर आएंगे.

हाल ही में इस फिल्म का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में हुआ. फिल्म में लेटो एक एचआईवी पॉजिटिव उभयलिंगी की भूमिका में हैं. फिल्म में मैक्कनॉगे रोन वूड्रोफ के रोल में हैं जिसके लिए उन्होंने अपना वजन 50 पाउंड कम किया.लेटो ने मैक्कनागे के किरदार के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया लेकिन कहा कि इस फिल्म में काम करने के लिए उन्हें मैक्कनागे ने ही प्रेरित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >