भेड़ियों को बचाना चाहती हैं रिहाना

अपने पसंदीदा जानवर को विलुप्त होने से बचाने के एक प्रयास के तहत आर एंड बी स्टार रिहाना ने अमेरिका के एक अभयारण्य को बड़ी नगद राशि दान की है.डेली मिरर की खबरों के मुताबिक, जानवरों से स्नेह रखने वाली 25 वर्षीय स्टार शिकारियों को लेकर परेशान हो जाती हैं और हाल ही में उन्होंने […]

अपने पसंदीदा जानवर को विलुप्त होने से बचाने के एक प्रयास के तहत आर एंड बी स्टार रिहाना ने अमेरिका के एक अभयारण्य को बड़ी नगद राशि दान की है.डेली मिरर की खबरों के मुताबिक, जानवरों से स्नेह रखने वाली 25 वर्षीय स्टार शिकारियों को लेकर परेशान हो जाती हैं और हाल ही में उन्होंने एक संरक्षित अभयारण्य वोल्फ हैवन के लिए तीन करोड़ पाउंड की धनराशि प्रदान की है.

यह राशि भेड़ियों के संरक्षण के लिए है.एक सूत्र ने बताया कि रिहाना को जानवरों से प्रेम है और हाल ही में भेड़ियों के संरक्षण के लिए उन्होंने कदम उठाए हैं.रिहाना ने किशोरावस्था से लेकर अब तक काफी धन अजिर्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >