सुंदर दिखने के लिए चेहरे को नया रुप नहीं देना चाहतीं शैरोन स्टोन

अभिनेत्री शैरोन स्टोन का कहना है कि सुंदर दिखने के लिए उन्हें कई चिकित्सकों ने प्लास्टिक सजर्री कराने की सलाह दी लेकिन उन्होंने इन सभी की सलाह मानने से इंकार कर दिया क्योंकि उन्हें लगता है कि प्राकृतिक सुंदरता में ही वह ज्यादा खूबसूरत लगती हैं. कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, बेसिक इंस्टिंक्ट की […]

अभिनेत्री शैरोन स्टोन का कहना है कि सुंदर दिखने के लिए उन्हें कई चिकित्सकों ने प्लास्टिक सजर्री कराने की सलाह दी लेकिन उन्होंने इन सभी की सलाह मानने से इंकार कर दिया क्योंकि उन्हें लगता है कि प्राकृतिक सुंदरता में ही वह ज्यादा खूबसूरत लगती हैं.

कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, बेसिक इंस्टिंक्ट की अभिनेत्री उन गिने चुने हॉलीवुड सितारों में से हैं जिन्होंने सुंदर दिखने के लिए प्लास्टिक सजर्री का सहारा नहीं लिया. वह तो 55 की उम्र में भी अपने प्राकृतिक अवतार में खुद को खूबसूरत मानती हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बता नहीं सकती कि मुझे कितने चिकित्सकों ने चेहरे को रुप देने की सलाह दी. यहां तक कि इनमें से एक के साथ मेरी बातचीत काफी आगे तक बढ़ गई थी. इस मोहक कलाकार को उम्र के साथ अपने चेहरे में आते परिवर्तन को लेकर कोई चिंता नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >