पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स के एक्स ब्वॉयफ्रेंड की तालिबान हमले में मौत…

पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स के एक्स बॉयफ्रेंड जॉन सुंडेल की अफगानिस्तान में तालिबान हमले में मौत हो गयी है. अखबर डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक 44 साल के जॉन पायलट थे और अफगानिस्तान में निजी अनुबंध पर काम कर रहे थे. खबर के अनुसार, जॉन सुंडेल के हेलिकॉप्टर पर तालिबान ने मिसाइल से हमला […]

पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स के एक्स बॉयफ्रेंड जॉन सुंडेल की अफगानिस्तान में तालिबान हमले में मौत हो गयी है. अखबर डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक 44 साल के जॉन पायलट थे और अफगानिस्तान में निजी अनुबंध पर काम कर रहे थे. खबर के अनुसार, जॉन सुंडेल के हेलिकॉप्टर पर तालिबान ने मिसाइल से हमला किया था, जिसमें वह मारे गए.
सुंडेल ने ब्रिटनी स्पीयर्स को नशे की लत छोड़ने में काफी मदद की थी. 2007 में इन दोनों का रिश्ता परवान चढ़ा था, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं चल पाया. इन दोनों की पहली मुलाकात शराब छुड़ाने से संबंधित एक कार्यक्र म के दौरान हुई थी.
जॉन के भाई कार्ल ने इस घटना पर अफसोस प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि यह दिल को आघात पहुंचाने वाला है. वह तो अफगानिस्तान में लोगों की मदद कर रहे थे. उनके अनुसार, उनके भाई जॉन अक्सर यह कहा करते कि देश अभी उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >